फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Police officer accused of having sex with prostitutes

वेश्या के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया पुलिसवाला

Fri, 02 Jan 2015 12:51 PM IST
Updated Fri, 02 Jan 2015 12:51 PM IST
विज्ञापन
Police officer accused of having sex with prostitutes

ड्यूटी के दौरान वेश्याओं के साथ रात गुजारने वाले एक पुलिसवाले ने रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद नौकरी छोड़ दी। रेड लाइट एरिया में पेट्रोलिंग करने वाले इस पुलिसवाले के कई वेश्याओं के साथ संबंध थे। इसका खुलासा होने पर आरोपी के खिलाफ जांच शुरू की गई थी।

विज्ञापन


मामला इंग्लैंड के मैनचेस्टर शहर का है। 38 वर्षीय पीसी डेरेन ब्रोमली के खिलाफ लगे आरोपों पर ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने जांच शुरू की है। उसके इस कारनामे की शिकायत एक वेश्या ने ही पुलिस से की है।
विज्ञापन


चीफ सुपरिंटेंडेंट निक एडरले ने कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी के खिलाफ ऐसा मामला सामने आने पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि वेश्याओं को कमजोर माना जाता है ऐसे में कोई भी ऑफिसर उनका फायदा उठाने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वेश्याओं से थे यौन संबंध

Police officer accused of having sex with prostitutes

मेट्रो के अनुसार, ड्यूटी के दौरान तीन वेश्याओं के साथ यौन संबंध बनाने के आरोपी पुलिसवाले को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे फरवरी तक के लिए जमानत पर रिहा कर दिया गया। उसे दुर्व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

मामला सामने आने के बाद आरोपी पुलिसवाले की कई जिम्मेदारियों पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन इसके बाद उसने इस्तीफा दे दिया।

बता दें कि ब्रोमली ऐसा दूसरा पुलिस अधिकारी है जिसके खिलाफ सेक्सुअल एक्टिविटी में शामिल होने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। इसके पहले केविन डॉयर नाम के अफसर पर भी कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed