फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   police caught bike thief gang in UP

दबोचा गया वाहन चोर गैंग, कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर भी फायरिंग

Fri, 29 Jan 2016 04:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 29 Jan 2016 04:51 PM IST
विज्ञापन
police caught bike thief gang in UP

यूपी के अलीगढ़ के अतरौली कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात चेकिंग के दौरान वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने 11 बाइकों समेत चार बदमाशों को बंदी बना लिया इनके पास चार तमंचा, कारतूस और नशीला पदार्थ मिला है। एक साथी फरार हो गया। इन पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


सीओ सोमदत्त शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में वाहन चोर गैंग काफी दिनों से सक्रिय था। बुधवार रात सीओ के निर्देशन में एसओ विनोद कुमार, एसआई गजेंद्र सिंह, अमित कुमार, कांस्टेबल हरद्वारी, सुभाष, प्रदीप, देवेंद्र, संदीप के साथ अवंतीबाई चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


मुखबिर से सूचना मिली कि चार बाइकों पर सवार पांच लोग अतरौली की ओर आ रहे हैं, उनके पास हथियार भी हैं। पुलिस टीम पुराना रामघाट रोड तिराहे पर पहुंच गई और चेकिंग करने लगी। तभी चार बाइकों को रुकवाने का पुलिस ने प्रयास कि तो वह भाग खडे़ हुए। पुलिस ने पीछा किया तो फायरिंग कर दी। मगर पुलिस टीम चार बदमाशों को बाइकों समेत पकड़ने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस सभी को थाने ले आई और कड़ाई से पूछताछ की। पकड़े गए बदमाशों की पहचान नेपाल यादव निवासी सिलारी रामघाट, जगपाल निवासी धौबई जरीफनगर, संभल, चंद्रकेश निवासी गुन्नोर, संभल, धनकेशल निवासी रजपुरा, संभल के रूप में की गई, जबकि रामब्रेश कल्याणपुर खेड़ा पाली अतरौली फरार हो गया है।

पुलिस ने इनकी निशानदेही से राजकीय डिग्री कॉलेज के सामने पडे़ खंडहर से सात बाइकें और बरामद कीं। इनमें से पांच बाइकों की शिनाख्त हो गई है। जो कि रहीस निवासी गांवखेड़ा, ओमवती उत्तमगढ़ी, सुनील प्रधान ल्हौर्रा, विपिन मुरादाबाद, छोटेलाल गाजियाबाद, मो आसिफ अलीगढ़ की हैं। अन्य बाइकों की पहचान कराई जा रही है। सीओ सोमदत्त शर्मा ने बताया कि पुलिस की सफलता से खुश होकर एसएसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।



वहीं एसओ विनोद कुमार ने बताया कि नगर पालिका की ओर से लगी प्रदर्शनी में इस बार लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को भारी मदद मिली है। नुमाइश में चोरी की हुई वारदातों के सीसीटीवी फुटैज से भी भारी मदद मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed