फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   parents went in temple for offering son

यूपी: मासूम बेटे की बलि देने गए मां-बाप

Wed, 16 Oct 2013 04:00 AM IST
अमर उजाला, बलरामपुर
अमर उजाला, बलरामपुर Updated Wed, 16 Oct 2013 04:00 AM IST
विज्ञापन
parents went in temple for offering son

उत्तर प्रदेश में बलरामपुर के देवीपाटन शक्ति पीठ में मंगलवार को अपने ही 13 माह के मासूम बेटे की बलि देने पहुंचे पिता को मुख्य पुजारी ने पकड़ लिया।

विज्ञापन


पिता और मां को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पिता के पास से एक ब्लेड व एक कैंची भी बरामद की है।
विज्ञापन


देवीपाटन शक्ति पीठ के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने बताया कि मंगलवार को मोहनलाल पाल निवासी अशोकपुर थाना नबाबगंज, पत्नी चंदा देवी और 13 माह के बेटे सुमन के साथ मंदिर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहनलाल ने चंदा को बाहर ही बैठा दिया और बेटे को लेकर अंदर पहुंचा। महंत के अनुसार मोहनलाल ने बच्चे को जमीन पर लिटा दिया। शक होने पर मुख्य पुजारी बुद्धि मणि ने मोहनलाल से पूछताछ की।


मोहनलाल ने बताया कि उसे सपने में देवी ने बेटे की बलि चढ़ाने का निर्देश दिया है। मुख्य पुजारी ने बच्चे को उससे ले लिया और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस चौकी देवीपाटन प्रभारी राजकुमार सिंह ने मोहनलाल और चंदा देवी को हिरासत में ले लिया। राजकुमार सिंह उन्हें तुलसीपुर थाने ले आए। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना चंदा के मायके तथा मोहनलाल के घर वालों को दी गई है। बच्चा सुरक्षित है।

मोहनलाल के पास से ब्लेड व कैंची भी बरामद हुई है। घर वालों के आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

'देवीपाटन मंदिर में बेटे की बलि चढ़ाने जा रहे पिता मोहनलाल व उसकी पत्नी चंदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उनके घर वालों को सूचना दी गई है। उनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।'
एसके राय, थानाध्यक्ष तुलसीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed