फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Panchayat humiliation, boyfriend suicide.

पंचायत में अपमान, प्रेमी ने दे दी जान

Sun, 14 Sep 2014 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता Updated Sun, 14 Sep 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
Panchayat humiliation, boyfriend suicide.

गांव की एक शादीशुदा महिला से अवैध संबंध के आरोप में पंचायत की सुलह बैठक (सालिसी सभा) में अपमानित होने के बाद प्रेमी ने आत्महत्या कर ली। घटना मुर्शिदाबाद जिले के सागरदिघी की है।

विज्ञापन


पेशे से शिक्षक दिलीप मंडल को सभा में न केवल अपमानित किया गया बल्कि उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव की एक शादीशुदा महिला के साथ अवैध संबंध का खुलासा होने के बाद मुखिया की शह पर पंचायत बुलाई गई थी। उसमें मंडल को बुरी तरह अपमानित किया गया।
विज्ञापन


गांव की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए उस पर मुआवजे के तौर पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था। मंडल का संबंध उसी इलाके में रहने वाले असीम मांझी की पत्नी से था और वह अकसर उसके घर जाया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पंचायत से घर लौटने के बाद मंडल बेहद चुपचाप था और उसने किसी से बात नहीं की। रात को उसने कीटनाशक पी कर अपनी जान दे दी।

सुबह पुलिस की मौजूदगी में पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ कर उसका शव बरामद किया। वहां सुसाइड नोट मिला जिसके आधार पर पुलिस मांझी की तलाश कर रही है। फिलहाल वह सपरिवार फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed