इन अमेरिकी प्रांतों की जेल में है सेक्स विजिट की मंजूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 17 साल पहले अमेरिका के 17 प्रांतों की जेलों में सेक्स विजिट को मंजूरी थी। लेकिन अब अमेरिका के सिर्फ चार प्रांतों में आपकी पत्नी को जेल में आने की अनुमति है और उसे इस यात्रा के दौरान सेक्स करने की भी मनाही नहीं है।
अमेरिका के कैलीफोर्निया, कनेक्टिकट, न्यूयॉर्क और वाशिंगटन में "वैवाहिक यात्राओं" को आज भी मंजूरी मिली हुई है। मिसिसिपी अमेरिका का पहला प्रांत था जहां इसे अनुमति दी गई और इसे विस्तारित परिवार का दौरा कहा गया।
इन दौरे के दौरान कानूनन रुप से अपने पति या पत्नी के साथ सेक्स की पूरी अनुमति होती है। साल 2014 के फरवरी महीने में इस प्रांत ने यह सुविधा खत्म कर दी। प्रांत का तर्क था कि यह एक बेहद खर्चीला प्रोग्राम है साथ ही इससे पैदा होने वाले बच्चों पर जेल के माहौल के चलते बुरा असर पड़ने की संभावना ज्यादा है।
न्यू मैक्सिको ने भी साल 2014 के अप्रैल महीने में इन्ही तर्कों के चलते इस सुविधा को खत्म कर दिया था।
साल 1900 में सेक्स विजिट को मिली थी कानूनी अनुमति
मिसीसिपी अमेरिका का पहला ऐसा प्रांत था जहां साल 1900 में जेल में सेक्स विजिट को अनुमति दे दी गई थी। राज्य ने इस व्यवस्था की अनुमति इसलिए दी ताकि कैदियों को खेतों में ज्यादा मेहनत से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उस दौरान वैश्याओं को भी आने की अनुमति थी वो उस समय सिर्फ 50 सेंट लिया करती थीं।
सेक्स विजिट या "वैवाहिक यात्राओं" की क्या है शर्त
इस तरह की व्यवस्था का लाभ सिर्फ उन्हें ही मिलता है जो बेहद कम सुरक्षा वाले कैदखाने में बंद होते हैं। यह सुविधा अति संघीय जेलों में उपलब्ध नहीं है। हालांकि अलग अलग प्रांतों में इस सुविधा के नियम अलग अलग हैं। लेकिन हर मामले में कैदी को इस सुविधा के लिए आवेदन करना होता है।
इस सेवा का लाभ सिर्फ उन्हें ही दिया जाता है जिन्होंने बीते छह महीनों में किसी को भी किसी तरह का नुकसान न पहुंचाया हो, किसी से लड़ाई न की हो और अपने रोजमर्रा के कामकाजों से जी न चुराया हो।