फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   nude photo of a chinies woman goes viral from thai airport

एयरपोर्ट से वायरल हुई महिला की न्यूड तस्वीर

Tue, 17 Mar 2015 02:00 PM IST
Updated Tue, 17 Mar 2015 02:00 PM IST
विज्ञापन
nude photo of a chinies woman goes viral from thai airport

एयरपोर्ट के बाथरूम में कपड़े उतारना कुछ महिलाओं के साथ ही थाईलैंड प्रशासन के लिए भी मुसीबत बन चुका है। थाईलैंड की सरकार अब चीनी भाषा में दो मिनट का एनिमेटेड वीडियो जारी करने वाली है, जिसमें महिलाओं से सार्वजनिक जगहों और टॉयलेट पर न्यूड न होने की गुजारिश की गई है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यह फैसला उस घटना के बाद लिया है, जिसमें बैंकाक के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सार्वजनिक टॉयलेट में टॉपलेस हुई महिला की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गईं।
विज्ञापन


हालांकि यह देश, रेड लाइट एरिया की वजह से खासा चर्चित है। थाईलैंड में सार्वजनिक जगह पर निर्वस्त्र होना अपराध है और यही नहीं, किसी अन्य के भी कपड़े उतारना और उसकी निजता का हनन करना भी अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर डाली थी ये तस्वीर

nude photo of a chinies woman goes viral from thai airport

डेली मेल के अनुसार, तस्वीर में जिस महिला का चेहरा सामने आया है, वह चीन की बताई जा रही है। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। इंटरनेट पर तस्वीर वायरल होने के बाद सबसे ज्यादा उस महिला को अपमानित किया गया, जिसने यह तस्वीर खींची है।

जिस महिला ने यह तस्वीर खींची थी उसने इसे फेसबुक के एक ग्रुप में शेयर किया और उस पर लिखा कि चीन के यात्री कितने अजीब हैं। लेडीज टॉयलेट पर उसने कुछ चीनी महिलाओं को टॉपलेस और कुछ को निर्वस्त्र होते देखा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर में दिखाया गया कि महिला टॉयलेट में शीशे के सामने खड़ी होकर अपने ऊपरी कपड़े उतार रही है। एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि भी की है कि यह घटना वहां की ही है।

वेबसाइट पर डाला जाएगा ये वीडियो

nude photo of a chinies woman goes viral from thai airport

एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा कि आमतौर पर चीन से थाईलैंड आने वाले यात्री काफी सभ्य और शांत होते हैं। अगर कभी किसी पर संदेह होता है या उसके व्यवहार में कुछ गलत लगता है तो उसे चेतावनी भी दी जाती है।

तस्वीर वायरल होने के बाद अब थाईलैंड की टूरिज्म एंड स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री वहां आने वाले यात्रियों के लिए वीडियो रिकॉर्ड करवा रही है। जिसमें उन्हें सार्वजनिक जगहों पर कपड़े पहने रहने की सलाह भी दी जाएगी।

यह वीडियो ट्रैवेल ब्लॉग और टूरिज्म की वेबसाइट्स पर डाला जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से भी विदेशियों से अच्छे व्यवहार की अपील की जाएगी। थाईलैंड ट्रैवेल एजेंट एसोशिएशन के प्रमुख एनेक स्रीचिवाचात ने स्थानीय लोगों को किसी की तस्वीर खींचने और शेयर करने से मना किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed