{"_id":"370617a238e04f505f58218ae8f6314e","slug":"noida-woman-lodges-fir-against-husband-and-in-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी करके धोखा: 'गाड़ी और मकान पति के नाम चाहिए'","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
शादी करके धोखा: 'गाड़ी और मकान पति के नाम चाहिए'
अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 03 Feb 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के एटा के रहने वाले सूर्यप्रताप सिंह ने शादी डॉट कॉम के जरिए नोएडा की इंजीनियर युवती से शादी रचाई। बाद में मकान खरीदने के बहाने वह घर भाग आया।
विज्ञापन
अब पत्नी पर झगड़ा करने का आरोप लगाते हुए उसे तलाक का नोटिस भेजा है। इस सबके बावजूद पत्नी उसी के साथ रहना चाहती है, लेकिन वह उसे छोड़ने पर अड़ा है। रविवार को थाने पहुंची महिला ने अपनी व्यथा पुलिस को सुनाई। बात बनती न देख पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
नोएडा के मोहल्ला ममूरा निवासी उपासना सिंह पुत्री लाल सिंह रविवार को कोतवाली पहुंची। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह नोएडा में एक कंपनी में सिस्टम इंजीनियर है। उसका विवाह एटा के मोहल्ला लालपुर निवासी सूर्यप्रताप सिंह से शादी डॉट कॉम के जरिए हुआ था।
विज्ञापन
धमकी के बाद तलाक
बाद में दोनों ने घरवालों की रजामंदी से 17 फरवरी, 2012 को विधिवत शादी भी कर ली। उपासना का आरोप है कि 13 अप्रैल, 2013 को वह गर्भवती थी, उसके पति व सास ने उसके साथ मारपीट की और शादी के दौरान मिली गाड़ी, मकान को पति के नाम कराने की धमकी देने लगे।
बताते हैं कि 25 दिसंबर को पति मकान खरीदने के बहाने अपने घर एटा आ गया। तब से वह नोएडा नहीं गया। बाद में मारपीट का आरोप लगाते हुए उन्हें तलाक का नोटिस भेज दिया। नोटिस मिलने के बाद वह रविवार को एटा पहुंची।
'चाहिए पति का साथ'
उसने महिला थाने में पति और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। उपासना ने बताया कि उनके एक बच्चा भी है। वह अब भी पति के साथ रहना चाहती हैं। रविवार को ही पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।