{"_id":"4a3cf5256fda84cdeeb4173c0f840ff1","slug":"nigirian-arrest-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला CEO को भेजता था अश्लील मैसेज","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
महिला CEO को भेजता था अश्लील मैसेज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 20 Feb 2014 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में नाइजीरियन लोगों से जुड़ा कोई न कोई मामला आए दिन सामने आ रहा है। नया मामला दक्षिण दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके का है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस्टोनिया निवासी 33 वर्षीय महिला एक कंपनी में सीईओ है। वह वर्ष 2012 से परिवार के साथ डिफेंस कॉलोनी में किराए पर रह रही है।
विज्ञापन
महिला ने फरवरी के शुरुआत में डिफेंस कॉलोनी थाने में शिकायत दी थी कि पिछले तीन महीने से एक युवक उसे अश्लील व धमकी भरे मैसेज भेजता है। आरोपी उसे फोन कर अश्लील बातें करता है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कुलदीप की टीम ने तफ्तीश के बाद पुलिस ने आरोपी नाइजीरियन युवक रिचर्ड नजीबे को नेबसराय इलाके से गिरफ्तार कर लिया साथ ही नाइजीरियन एंबेसी को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी है।
बताया गया कि आरोपी के पास वैध पासपोर्ट नहीं था। वह वर्ष 2007 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था और वीजा एक्सपायर होने के बावजूद भारत में रह रहा था।