फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   newly elected sarpanch killed in pilibhit

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को सरेआम मारी गोली

Wed, 16 Dec 2015 06:18 PM IST
Updated Wed, 16 Dec 2015 06:18 PM IST
विज्ञापन
newly elected sarpanch killed in pilibhit

उत्तर प्रदेश में दियोरिया (पीलीभीत) के गांव बिहारीपुर हीरा की साप्ताहिक बाजार में टेंपों से उतरे दो लोगों ने नौगवां नवीनगर के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रामपाल गंगवार की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


एक गोली सीने और दूसरी गोली हाथ में लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से बाजार में भगदड़ मच गई। प्रधान को मौत के घाट उतारने के बाद हमलावर तमंचा लहराते पैदल भाग निकले।
विज्ञापन


घर वाले चुनावी रंजिश के चलते हत्या होने की बात दबी जुबान से कह रहे हैं, लेकिन देर शाम तक परिवार वालों ने इस मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी थी।

सूचना पर तीन थानों की पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ ब्रह्मपाल सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर कोतवाली पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंपो से उतरे दो लोगों ने निकाला तमंचा

newly elected sarpanch killed in pilibhit

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहारीपुर हीरा निवासी हरस्वरूप गंगवार ने बताया कि उनका भाई 35 वर्षीय रामपाल गांव के ही गया प्रसाद और कालीचरन के साथ बाइक से बीसलपुर गया था।

वापस लौटते समय शाम करीब पौने चार बजे गांव बिहारीपुर हीरा की साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने के लिए गया प्रसाद और कालीचरन ने बाइक रुकवा ली और सब्जी आदि खरीदने की बात कहकर बाजार में चले गए।

प्रधान रामपाल सड़क पर बाइक खड़ी कर दोनों के आने की प्रतीक्षा करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी बीच बीसलपुर से दियोरिया जा रहे एक टेंपो से दो लोग उतरे। दोनों को उतारने के बाद टेंपो अन्य सवारियां लेकर दियोरिया की ओर चला गया।

बताते हैं कि टेंपो से उतरे दोनों प्रधान रामपाल के नजदीक पहुंचे और गोट में छिपा तमंचा निकाल दोनों ने दो गोलियां सटाकर मार दीं। इसमें से एक गोली रामपाल के सीने और दूसरी दाहिने हाथ को भेदती हुई बाईं कनपटी में जा धंसी। जिससे रामपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

गोलियों की आवाज से मची भगदड़

newly elected sarpanch killed in pilibhit

गोलियों की तड़तड़ाहट से बाजार में भगदड़ मच गई। हत्या करने के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए पूरब दिशा में स्थित गन्ने के खेत में घुस गए और फरार हो गए। लोगों में दहशत इस कदर व्याप्त हो गई कि किसी की भी बोलने की हिम्मत नहीं पड़ी।

हॉट में दुकान लगाने वाले दुकानदार भी दुकानें समेट कर भागने लगे। सूचना पर मृतक के घर वाले और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

इधर, नवनिर्वाचित प्रधान की हत्या की खबर मिलने से पुलिस अधिकारी भी सकते में आ गए। सीओ ब्रह्मपाल सिंह बीसलपुर कोतवाली पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।

सीओ के मुताबिक देर सायं तक परिवार वालों ने घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी थी। सीओ ने बताया कि परिवार के लोग चुनावी रंजिश के चलते हत्या होने की बात तो दबी जुबान में कह रहे हैं, लेकिन हत्या क्यों और किसने की? हत्यारों से किस बात को लेकर रंजिश थी? आदि पर कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि परिवार वाले अभी भयभीत हैं। सीओ ने बताया कि हमलावरों की तलाश के लिए उनके नेतृत्व में एसओ बिलसंडा, एसओ बीसलपुर और एसओ बरखेड़ा की तीन टीमें बनाई गई हैं। इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed