विकलांग चाचा ने 7 साल की भतीजी से किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में बागपत जिले में छपरौली क्षेत्र के एक गांव में फिर सामाजिक रिश्ते कलंकित हुए। पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्तेदार के मकान में खेलने गई सात साल की बच्ची से उसके रिश्ते के विकलांग चाचा ने ही भतीजी से दुराचार कर डाला।
बच्ची के चीखने पर आरोपी युवक ने उसकी पिटाई की, जिससे बच्ची बेहोश हो गई। शाम को वह आरोपी के घर से लहूलुहान और बेहोशी की हालत में मिली।
गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़कर मकान में बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बेहोशी हालत में लहूलुहान मिली बच्ची
पुलिस के मुताबिक गांव की कक्षा एक की सात साल की बच्ची बुधवार दोपहर को स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर आने के बाद पड़ोस में अपने रिश्तेदार के मकान में खेलने चली गई थी। थोड़ी देर बाद वहां से सभी बच्चे अपने घर लौट आए।
आरोप है कि मकान में रहने वाले बच्ची के रिश्ते के विकलांग चाचा ने बच्ची को अपने घर पर किसी बहाने से रोक लिया और उसके साथ दुराचार किया। उसने शोर मचाया तो उसकी बेरहमी से पिटाई की। बच्ची बेहोश हो गई।
शाम तक भी जब वह घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी तलाश की। बच्ची पड़ोसी युवक के मकान में लहूलुहान और बेहोशी की हालत में मिली। कुछ होश में आने पर बच्ची ने आपबीती बताई तो लोगों का पारा चढ़ गया।
लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई और उन्होंने आरोपी को कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
छपरौली थाना प्रभारी विजय सिंह का कहना है कि पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी रिश्तेदार चाचा नसीम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।