{"_id":"08551b7ab43837e002188740ee09af32","slug":"neighbour-raped-eight-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से चॉकलेट के बहाने किया दुष्कर्म, फिर लगा ढूंढने","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बच्ची से चॉकलेट के बहाने किया दुष्कर्म, फिर लगा ढूंढने
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 01 Nov 2013 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को घायल अवस्था में छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
बाद में बच्ची को तलाश करने के दौरान परिजनों के साथ आरोपी भी शामिल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से ही दबोच लिया।
पुलिस ने बताया कि कासना कोतवाली के गामा-वन सेक्टर में एक मजदूर का परिवार रहता है। उसी के पड़ोस में मध्यप्रदेश का एक युवक रहता था और मजदूरी करता था।
आरोपी का बच्ची के परिवार से अच्छा रिश्ता था। उसी का लाभ उठाते हुए वह पड़ोसी की आठ साल की बेटी को चिप्स और चॉकलेट दिलवाने के नाम पर घर से बुलाकर ले गया। गामा-वन स्थित वन विभाग की जमीन में खडे़ जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद वापस अपने घर पहुंचा तो वहां पर पड़ोसी बच्ची की तलाश कर रहे थे। बच्ची के परिजनों के साथ ही आरोपी युवक उसकी तलाश कराने का ड्रामा रचने लगा।
किसी ने बच्ची की आवाज सुनी तो सभी लोग जंगल की ओर भागे और वहां पर बच्ची मिल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने पड़ोस में रहने वाले युवक की ओर इशारा कर दिया।
विज्ञापन
बच्ची के इशारे को देख आरोपी रजनी मौके से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने भीड़ के साथ आरोपी का पीछा किया और दबोच लिया।