फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   narayan sai_rape_sai ashram

'साईं ने एक साथ 9 लड़कियों से किया दुष्कर्म'

Fri, 15 Nov 2013 02:09 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 15 Nov 2013 02:09 PM IST
विज्ञापन
narayan sai_rape_sai ashram

रेप मामले में फरार नारायण साईं पर कानून का शिकंजा और कसने के साथ ही उनसे जुड़ी कई हैरतंगेज बातें सामने आ रही हैं।

विज्ञापन


साईं की करीब डेढ़ महीने से तलाश कर रही सूरत पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दी है कि अगर वो आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनकी प्रॉपर्टी की कुर्की कर ली जाएगी।

इस दौरान कोर्ट में नारायण साईं के संबंध में कई बड़े खुलासे हुए। नारायण साईं को अग्रिम जमानत न मिलने देने के लिए सरकारी वकील की दलीलों में साईं की और भयावह तस्वीर सामने आई है।
विज्ञापन


पढ़ें: प्रसाद के नाम पर सेक्स वर्धक दवाएं देता था साईं


पुलिस की ओर से पेश किए गए साईं के लिए काम करने वाले एक साधक का बयान इसमें बहुत अहम है। साधक ने कबूला है कि उसने नारायण साईं को एक साथ नौ लड़कियों को हवस का शिकार बनाते देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधक का बयान है कि साईं अक्सर सामूहिक दुष्कर्म किया करता था। साधक जब कमरे की सफाई करने गया तो वहां बीयर की बोतलें भी मिली थीं।

पढ़ें: साईं की है अवैध संतान, गंगा का खुलासा

साईं ने की नपंसुक बनाने की कोशिश
सरकारी वकील की ओर से कोर्ट में पेश एक अन्य महिला ने बयान दिया की नारायण साईं उसके पति को नपंसुक बनाना चाहते थे। महिला ने कहा कि साईं उसे अपने पति को केले और कुछ जड़ी बूटियां खिलाने के लिए कहता था ताकि पति नपंसुक हो जाए और महिला का यौन शोषण कर सके।


पुलिस सूत्रों के अनुसार नारायण साईं की सेविका गंगा ने बताया है कि साईं महिलाओं को फंसाने के लिए संतान प्राप्ति और तेजस्वी संतान का शिविर लगाया करता था। शिविर में वो सुंदर और संपन्न महिलाओं को चुनता था। वह भी आसाराम की तरह कोडवर्ड का इस्तेमाल किया करता था।

पढ़ें: 'आसाराम ने डेढ़ घंटे किया पीड़िता का यौन शोषण'

साईं जिस महिला को मलंग कहकर इशारा करता था, गंगा और यमुना उसे लेकर साईं के पास जाती थीं।

नारायण साईं और आसाराम पर सूरत की दो बहनों ने रेप का आरोप लगाया है। इस संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस साईं को ढूंढ रही है। फरार नारायण साईं ने 'ओजस्वी पार्टी' नाम से एक राजनीतिक दल भी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed