फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   nagpur man chopped his wife

कैसा लव, कैसी मैरिज? पत्नी के टुकड़े कर फ्रिज में जमाए

Fri, 11 Oct 2013 07:05 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Oct 2013 07:05 PM IST
nagpur man chopped his wife

एक युवक और युवती की एनसीसी कोर्स के दौरान मुलाकात हुई। दोनों में प्यार हो गया और फिर दोनों ने शादी भी कर ली। लेकिन एक रोज पति थाने पहुंचा पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने।



पुलिस ने जब मामले की जांच की तो दिल दहला देने वाला सच सामने आया। जिस युवक ने प्रेम विवाह किया था, उसने ही अपने हाथों से पत्नी के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे।


पुलिस ने जब उसे बुधवार को गिरफ्तार किया तो उसने सारे राज खोले। यह मामला नागपुर का है।

संपत्ति को लेकर विवाद
टीओआई के अनुसार, 41 वर्षीय सुधीर मसकारे ने गुरुवार को बताया कि 2003 में उसने दीप्ति से शादी की थी। शादी के बाद दोनों में पैसे और संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया। रोज-रोज के झगड़ों से जीना हराम हो गया था।
विज्ञापन


उसने महालक्ष्मीनगर वाले घर में 11 सितंबर को दीप्ति की हत्या कर शव के सात टुकड़े कर दिए। फिर उसे आइसक्रीम फ्रीजर में रख दिया।

सुधीर ने बताया कि जुलाई से सितंबर के बीच उसने थर्मोकोल का काम किया था उससे मिले रुपए दीप्ति मांग रही थी। इस साल पहले की तुलना में कम कमाई हुई, इस बात से भी वह नाराज थी।

इसके अलावा दीप्ति उसके पिता की दुकान को अपने नाम कराने की जिद पर अडी़ थी। लेकिन सुधीर इसके लिए तैयार नहीं था। 11 सितंबर को दोनों में काफी बहस हुई इस दौरान सुधीर ने दीप्ति का गला घोंट दिया और लाश को रसोईघर में रख दिया।

राज का पर्दाफाश

बयान के अनुसार सुधीर ने रात एक बजे दीप्ति के शव के सात टुकडे़ कर पॉलीथिन में भर दिए। फिर 12 सितंबर को वह गोंडिया गया और वहां मजदूरों की मदद से पौधे लगाने के लिए गड्ढे खुदवाए। उसके बाद पॉलीथिन में भरे शव के टुकडे़ दफना दिए। फिर 14 सितंबर को हडकेश्वर थाने में दीप्ति की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करा दी।


फिर वह 26 सितंबर को पहुंचा और वहां से शव के टुकड़े गड्ढे से निकालकर वैनगंगा नदी में फेंक दिया। दीप्ति की तलाश में लगी पुलिस को एक दिन गोंडिया से कॉल आई, जिसमें सुधीर पर शक जताया गया। जिसके बाद पुलिस ने सुधीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर पूरा सच सामने आ गया।

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed