फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   My husband was filming to inform seniors says Wife of accused

रेप का वीडियो बनाने वाले की पत्नी ने दिया अजीब तर्क

Thu, 31 Dec 2015 02:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 31 Dec 2015 02:05 PM IST
विज्ञापन
My husband was filming to inform seniors says Wife of accused

पुणे में मल्टीनेशनल कंपनी इंफोसिस में महिला कर्मचारी से बलात्कार करने और उसका वीडियो बनाने पर आरोपी की ओर से अजीब तर्क आया है।

विज्ञापन


महिला कर्मचारी से रेप का वीडियो बनाने वाले आरोपी की पत्नी आरोपी का बचाव करने हुए पुलिस को बताया है कि उसका पति इस अपराध में शामिल नहीं बल्कि इस अपराध के विरोध में उसने रेप का वीडियो बनाया है।

आरोपी प्रकाश महादिक की पत्नी स्वप्ना महादिक ने कहा है कि प्रकाश रेप का वीडियो अपने अधिकारियों को दिखाने के लिए बनाया था ताकि कंपनी में हो रहे गलत कामों के बारे में उनसे शिकायत की जा सके।

विज्ञापन

रेप पीड़‌िता ने किए हैरान करने वाले खुलासे

My husband was filming to inform seniors says Wife of accused

गौरतलब है कि 29 दिसंबर को इंफोसिस के पुणे ऑफिस की ही कैंटीन में काम करने वाले 21 वर्षीय शख्स ने 25 वर्षी महिला कर्मचारी का बलात्कार किया और दूसरे आरोपी प्रकाश ने इस कुकृत्य का वीडियो बनाया।

वारदात की फिल्म बनाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उसकी पत्नी थाने पहुंची और अपने पति को निर्दोष बताया।

आरोपी की पत्नी का कहना है उसका पत‌ि हमेशा से ही महिलाओं का सम्मान करता रहा है इसलिए वह ऐसा कभी नहीं कर सकता। हालांकि इस मामले में रेप पीड़िता ने जो बयान किया है वह हैरान करने वाला है।

विज्ञापन

मदद करने के बजाय बनाया वीडियो

My husband was filming to inform seniors says Wife of accused

एनडीटीवी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही वह वाशरूम गई वैसे की उसके पीछे कैंटीन में काम करने वाला सफाई कर्मचारी वहां पहुंच गया।

वह वॉशरूम में हाथ धो रही थी कि तभी आरोपी सफाई कर्मचारी ने उसे पीछे से दबोच लिया और उसकी सारी उतार दी। इसके बाद फिर उसका बलात्कार किया।

पीड़िता ने मीडिया को बताया कि इस पर जब वह चिल्लाने लगी तो एक शख्स और आ गया लेकिन उसने उसकी मदद करने की बजाए घटना का वीडियो बनाया।

महिला ने बताया कि वह यवतमाल के एक किसान परिवार से है। उसके घरवाले खेती-बाड़ी करते हैं। लेकिन पिछले दो सालों से फसल बर्बाद होने से उसका परिवार नौकरी की तलाश में पुणे आ गया था। पीड़िता ने बताया कि उसे कुछ दिन पहले यहां इंफोसिस की कैंटीन में नौकरी मिल गई थी। लेकिन अब इस घटना से सहम गई है।

पीड़िता ने कहा कि इस शहर ने उसकी जिंदगी तबाह कर दी है और वह अब यहां नहीं रहना चाहती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed