फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   murderers of madhumita shukla fire on advocates home

मधुमिता शुक्ला के कातिलों ने बरसाईं गोलियां

Fri, 04 Apr 2014 09:30 AM IST
Updated Fri, 04 Apr 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
murderers of madhumita shukla fire on advocates home

उत्तराखंड से गोरखपुर सीजेएम कोर्ट में पेशी पर आए मधुमिता शुक्ला के हत्यारों ने बुधवार की रात खोराबार में एक अधिवक्ता के घर पहुंचकर फायरिंग की। वे अधिवक्ता के परिवार पर जमीन को लेकर चल रही दुश्मनी में समझौता करने का दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कई बार अधिवक्ता को फोन पर धमकी भी दी थी। अधिवक्ता ने रात में ही चौकी इंचार्ज से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आईजी ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन


सिविल कोर्ट में अधिवक्ता विभूति भूषण पांडेय, महुई सुघरपुर में रहते हैं। उनका अपने पड़ोसी से जमीन को लेकर केस चल रहा है। विभूति भूषण ने बताया कि स्थगन आदेश के बावजूद विपक्षी उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसके लिए कई बार धमकी भी दिलवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले धमकी फिर घर पर फायरिंग

murderers of madhumita shukla fire on advocates home

आरोप है कि मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के अभियुक्त चंद्र प्रकाश पांडेय और उनके सहयोगी श्रीप्रकाश दीक्षित मोबाइल फोन से केस में सुलह करने की धमकी दे रहे थे। इसकी शिकायत पुलिस में की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

दो अप्रैल की रात मोबाइल से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को संतोष राय बताते हुए मुकदमा न उठाने पर हत्या की धमकी दी। इसकी सूचना चौकी इंचार्ज को दी गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद रात 11:15 बजे एक कार उनके घर आई। जिसमें प्रकाश चंद्र पांडेय, संतोष राय, दो सिपाही और श्रीप्रकाश दीक्षित असलहों से लैस होकर पहुंचे और मोबाइल से फोन कर घर से बाहर बुलाने लगे। इसी दौरान इन लोगों ने घर पर फायरिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद हमलावर चले गए। जाने के बाद फिर फोन कर समझौता न करने को लेकर धमकी दी।

गोरखपुर जोन के आईजी सतीश माथुर ने बताया कि सजायाफ्ता बदमाशों को पेशी पर ले आने के दौरान इस तरह से घुमाना गंभीर अपराध है। इसके लिए उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के लिए एसओ को निर्देश दिया गया है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed