फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   murder in rohtak

हथौड़े से पीट पीटकर ले ली बीवी की जान

Thu, 13 Feb 2014 10:57 AM IST
अमर उजाला, रोहतक
अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 13 Feb 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
murder in rohtak

गांव खरकड़ा में एक व्यक्ति ने बुधवार सुबह अपनी पत्नी की हथौड़े मार-मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले खरकड़ा निवासी जयपाल का बुधवार सुबह किसी बात पर अपनी पत्नी संतोष के साथ झगड़ा हो गया था।

जयपाल ने तैश में आकर घर में रखा हथौड़ा उठाकर अपनी पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। जयपाल संतोष को तब तक हथौड़े मारता रहा, जब तक वह मर नहीं गई।

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जयपाल को गिरफ्तार कर लिया।

संतोष जयपाल की दूसरी पत्नी थी। दो साल पहले ही जयपाल संतोष को राजस्थान के चूरू से शादी करके लाया था। जयपाल की पहली पत्नी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी।
विज्ञापन


जयपाल की पहली शादी सोनीपत जिले के नसीबपुर गांव की एक लड़की से हुई थी। पहली पत्नी से जयपाल के दो बच्चे हैं। लड़के की उम्र 10 साल है और लड़की की 12 साल। लड़का अपने मामा के घर रहता है, वहीं लड़की चाचा के घर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने जयपाल को मानसिक रूप से बीमार बताया है। उनका कहना है कि जयपाल दिमागी रूप से परेशान रहता था और उसके चलते ही वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने जयपाल को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed