सौतेले बेटे, पति के दोस्तों ने बनाया शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला को उसके सौतेले बेटे ने हवस का शिकार बनाया है। इतना ही नहीं उसके पति समेत उसके दोस्तों ने भी उसके साथ सामुहिक बलात्कार किया है।
घटना मुंबई की है। मिड-डे के अनुसार, एक 45 वर्षीय महिला ने 12 लोगों के खिलाफ गैंगरेप, फर्जीवाड़ा, आक्रमण और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत की है।
महानगर के डिंडौशी थाने में दर्ज मामले के अनुसार शिकायतकर्ता ने अपने पति सहित उसके दो दोस्तों और सौतेले बेटे को आरोपी बनाया है।
पीड़िता ने इन लोगों पर कई वर्षों से बलात्कार एवं प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
कई बार उसके साथ बलात्कार किया
एफआईआर के अनुसार शिकायतकर्ता का पति से 2004 में तलाक हो चुका है, जिसके बाद उसकी मुलाकात आरोपी मोहम्मद असलम खान से हुई।
खान ने उसे बताया कि वह काफी धार्मिक विचारों वाला व्यक्ति है और उसे खुश रखने का वादा करता है।
दोनों ने शादी कर ली और सांताक्रूज में एक फ्लैट में रहने लगे। बाद में दोनों खान के उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित घर में आ गए।
जहां पीड़िता पता चला कि खान पहले से ही शादीशुदा है।
महिला को कैद के दौरान किया प्रताड़ित
यहां महिला को कैद करके रखा गया और इस दौरान उसे प्रताड़ित भी किया गया।
शिकायत के अनुसार खान के एक लड़के आमिर ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया।
पीड़िता ने बताया कि वह किसी तरह भागकर मुंबई आई और डिंडौशी में अपने मायके में रहने लगी।
एक दिन जब वह अपने घर में अकेली थी, तब खान अपने दो दोस्तों के साथ उसके घर में घुस आया।
अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई
तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया। अत्याचार से तंग आकर वह एक वकील के पास गई और खान तथा उसके दोनों दोस्तों व परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
डिंडौशी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हमने आईपीसी की धाराओं 376, 420, 498, 323, 506 के तहत आरोपियों पर केस दर्ज किया है। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच चल रही है।