फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   mumbai Dad rapes 16-year-old for a year, got her pregnant

हवसी पिता ने 16 साल की बेटी का किया बलात्कार, हुई गर्भवती

Wed, 12 Aug 2015 10:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 12 Aug 2015 10:37 AM IST
विज्ञापन
mumbai Dad rapes 16-year-old for a year, got her pregnant

मुंबई के तिलक नगर में एक पिता ने कथित रूप से अपनी 16 साल की बेटी का बलात्कार कर उसे गर्भवती बना दिया। आरोपी 40 वर्षीय पिता दर्जी का काम करता है। मुंबई पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


मिड डे के अनुसार, आरोपी पिता ने अपनी बेटी का करीब एक साल से बलात्कार कर रहा था। उसके इस दुराचार का बेटी ने जब विरोध किया और अपनी मां से बताने को कहा तो उसे जान से मारने की धमकी देकर उसका मुंह बंद करा दिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं इस हवसी पिता को मई में एक दिन आशंका हुई कि उसकी बेटी गर्भवती है उसने उसे एक अस्पताल में ले जाकर जांच कराई जहां पर बेटी के गर्भवती होने की बात पुष्ट हो गई। इतना ही नहीं उसने अपनी करतूत को छुपाने के लिए उसने डॉक्टरों से बताया कि उसकी बेटी बालिग है और उसके पति की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात महीने की गर्भवती है किशोरी

mumbai Dad rapes 16-year-old for a year, got her pregnant

मामले पर तिलक नगर पुलिस ने बताया है कि किशोरी अब सात महीने की गर्भवती है। उन्होंने बताया आरोपी तिलक नगर के झोपड़ पट्टी इलाके में किराए पर रहता है। मकान मालिक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसे इस बारे में ध्यान नहीं गया कि बच्ची गर्भवती है।

पीड़ित लड़की और उसके दो छोटे भाई पिता के साथ रहते हैं। वहीं आरोपी की पत्‍नी जनवरी में ही उससे अलग हो गई थी और इससे पहले आरोपी की एक और बीवी उसे छोड़कर चली गई थी। बताते हैं कि आरोपी के दो बीवियों से आठ बच्चे हैं।

मकान मा‌लिक को धीरे-धीरे जब किशोरी के गर्भवती होने की खबर पता चली तो उसने आरोपी का मकान छोड़कर कहीं और जाने के लिए कहा साथ ही उसने एक एनजीओ को लड़की की देखरेख करने के लिए कहा जिसके बाद एनजीओ ने पीड़िता से पूछताछ के बाद उसके पिता के खिलापु पुलिस में मामला दर्ज कराया। तिलक नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed