फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   mother tried to sell her daughter's virginity, arrested

मुंबई फिर शर्मसार! मां ने लगाई बेटी की वर्जिनिटी की बोली

Mon, 26 Aug 2013 05:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 26 Aug 2013 05:57 PM IST
विज्ञापन
mother tried to sell her daughter's virginity, arrested

मुंबई में गैंगरेप की घटना के बाद जहां एक तरफ लड़की का परिवार और पूरी मुंबई गुस्से में है, वहीं एक मां खुद ही अपनी नाबालिग बच्ची को बेचते हुए पकड़ी गई।

विज्ञापन


मुंब्रा में एक महिला ने एक लाख रुपए में अपनी 13 साल की बच्ची के कौमार्य की कीमत लगाई। हांलाकि, रविवार को एक सामाजिक कार्यकर्ता की सूझबूझ और मुंबई क्राइम ब्रांच की मदद से महिला को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. मथाई को बृहस्पतिवार को ऑटो में सफर करने के दौरान ड्राइवर ने एक लड़की के कौमार्य की बिक्री के बारे में बताया। ड्राइवर सामाजिक कार्यकर्ता के बारे में नहीं जानता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात को सुन कार्यकर्ता ने उस वक्त कोई प्रतिक्रिया ने देकर लड़की को बचाने और दोषियों को पकड़वाने का फैसला किया।

उन्होंने ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर लिख लिया। शुक्रवार को उन्होंने ऑटो ड्राइवर को फोन कर लड़की के बारे में और जानकारी मांगी।

ड्राइवर ने बताया कि लड़की मुंब्रा में रहती है और उन्हें एक रात के तीन लाख रुपए देने होंगे। उसने कहा कि खरीदार, लड़की के साथ जो चाहे, वह कर सकता है। उसने यह भी बताया कि इस समय लड़की का मासिकधर्म चल रहा है।

लगातार बनाए रखा ड्राइवर से संपर्क
इस दौरान डॉ. मथाई लगातार ड्राइवर के संपर्क में बने रहे। उसने लड़की का फोटो भी दिखाया और कीमत एक लाख रुपए तक घटा भी दी। रविवार सुबह ड्राइवर ने उन्हें पैसे देकर लड़की को ले जाने के लिए कहा।

इसके बाद मथाई ने पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अतिरिक्त आयुक्त से संपर्क किया और इस मामले के लिए क्राइम ब्रांच की एक टीम बनाई गई।

रविवार दोपहर डॉ. मथाई और एक सहयोगी मुंब्रा में ड्राइवर से मिले और उसे दस हजार रुपए टोकन मनी के तौर पर दिए। फिर ड्राइवर उन्हें फातिमा पेलेस में छह मंजिला इमारत में ले गया। यहां उन्हें फरीदा शेख मिली, जिसने खुद को लड़की की मां बताया।

फरीदा ने बचे हुए 90 हजार देकर लड़की को ले जाने और अगले दिन वापस छोड़ जाने के लिए कहा। तब सामाजिक कार्यकर्ता ने क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को बुला लिया। पुलिस ने ऑटो ड्राइवर और फरीदा को गिरफ्तार कर लिया। लड़की को भी पूछताछ के लिए ले जाया गया।

सबसे बड़ी बेटी है पीड़िता
पूछताछ में पता चला कि फरीदा के पति की अंधेरी में एक छोटी सी दुकान है। उनकी तीन बेटियां और दो लड़के हैं। तेरह साल की पीड़ित लड़की उनकी सबसे बड़ी बेटी है।


पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ तस्करी और यौन अपराध संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

लड़की इस घटना से सदमे में है और उसके ईलाज के लिए काउंसलर की मदद ली जा रही है। मां ने अपना गुनाह कबूल लिया है। लड़की के पिता को इसकी जानकारी होने की पुष्टि नहीं हुई है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed