{"_id":"39337130ea3625cd09860142e6396f3a","slug":"mother-boyfriend-attempts-to-rape-minor-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के प्रेमी की दरिंदगी, बेटी का काटा गुप्तांग ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
मां के प्रेमी की दरिंदगी, बेटी का काटा गुप्तांग
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Sep 2013 03:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा बहुत बड़ी चुनौती बन गई है। एक महिला के प्रेमी ने उसकी दो बेटियों को स्कूल से अगवा कर लिया। फिर एक बच्ची से रेप की कोशिश की, चिल्लाने पर आरोपी ने उसके निजी अंग को ब्लेट से काट दिया।
विज्ञापन
फिर वह अपने एक साथी के साथ वहां से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, नौ वर्षीय सपना (परिवर्तित नाम) परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है। सपना की मां का नबी करीम में रहने वाले संजय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
22 अगस्त को वह अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी। सोमवार दोपहर को सपना और उसकी छोटी बहन स्कूल से घर आ रही थीं। इस बीच संजय अपने एक साथी के साथ बाइक से वहां पहुंचा।
आरोपी ने बच्चियों से कहा कि उसकी मां उन्हें बुला रही है। उसके बाद दोनों संजय के साथ बाइक पर बैठ गईं। आरोपी दोनों बच्चियों को यमुना खादर ले गया। वहां संजय ने सपना से रेप की कोशिश की।
इस बीच संजय का साथी सपना की छोटी बहन को लेकर दूर खड़ा रहा। शोर मचाने पर आरोपी ने ब्लेड से सपना के प्राइवेट पार्ट को जख्मी कर दिया। फिर बच्चियों को छोड़कर दोनों आरोपी फरार हो गए।