कलयुगी मां ने तीन साल की बच्ची को पीट- पीटकर मार डाला
ब्रिटेन के ट्रैफोर्ड में एक मां को अपने तीन साल की बच्ची को पीट-पीटकर हत्या किए जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मां के साथ उसके प्रेमी को भी बच्ची के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
माई फोक्सल के अनुसार, मिस्टी लिन नाम की 23 वर्षीय महिला को उसके 29 वर्षीय ब्वॉयफ्रेंड के साथ मासूम बच्ची की हत्या करने का अभियुक्त बनाया गया है।
बच्ची के शव के मेडिकल जांच में पता चला है कि उसकी मौत अत्यधिक तेज चोट लगने से हुई है। बच्ची के सिर के आंतरिक हिस्से पेट और छाती के आंतरिक हिस्से में गंभीर चोंटें थीं। डॉक्टरों ने बताया कि ये चोंट बच्ची के शरीर में किसी भारी चीज से लगातार हमला करने से हुई है।
30 साल में नहीं देखी ऐसी दरिंदगी
बच्ची के मामले को देख रहे अधिकारी क्रिस्टियन ने कहा वह पिछले 30 सलों से से बच्चों के साथ हुए दुर्व्यवहारों के मामले देख रहे हैं लेकिन इस बच्ची के साथ जो दरिंदगी दिखाई गई ऐसा कहीं कभी नहीं देखा।
उन्होंने कहा कि यह सोचने की बात है कि मैच्योर और समझदार लोग बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी दरिंदगी तो किसी बड़े के साथ भी देखने को नहीं मिली।
क्रिस्टियन ने कहा कि बच्ची की जांच रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज जिला जज के सामने पेश किए जाएंगे। उन्होंने ने कहा उन्हें आशा है कि इस अपराध के लिए दोनों अभियुक्तों पर हत्या का मामला चलेगा और कड़ी सजा मिलेगी।