{"_id":"f4f891c1f5f5bb7c4382e05f90ff34be","slug":"molestation-of-woman-in-rajdhani-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘राजधानी’ में सोई युवती से अश्लील हरकतें","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
‘राजधानी’ में सोई युवती से अश्लील हरकतें
अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 21 Nov 2013 08:44 AM IST
विज्ञापन
हावड़ा से दिल्ली जा रही 12301 राजधानी एक्सप्रेस में बुधवार सुबह सीट पर सोई युवती से छेड़खानी करने पर हावड़ा के कपड़ा कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पीड़ित युवती की शिकायत पर कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर जीआरपी प्रभारी ने की।
विज्ञापन
कपड़ा कारोबारी पवन कुमार अग्रवाल हावड़ा का रहने वाला है। बरेली निवासी युवती एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स ऑफिसर है। कारोबारी ने थाने के भीतर जीआरपी प्रभारी और सिपाहियों को प्रलोभन दिया।
विज्ञापन
हावड़ा (पश्चिम बंगाल) में शिवपुर के निवासी पवन कुमार अग्रवाल (37) राजधानी एक्सप्रेस के एसी सेकेंड कोच में सवार था। उसके ठीक सामने की सीट पर बरेली जिले के न्यू प्रभात नगर निवासी युवती बैठी थी।
विज्ञापन
जीआरपी को दी गई तहरीर के मुताबिक रात लगभग दो बजे पवन कुमार सामने लेटी युवती की सीट पर जा बैठा और अश्लील हरकतें करने लगा। कारोबारी की हरकतों से घबराई युवती ने इसकी शिकायत कोच कंडक्टर से की।
कोच कंडक्टर ने मामले से कानपुर सेंट्रल को अवगत कराया। इसके बाद ट्रेन के यहां आते ही जीआरपी प्रभारी ने युवती से पूछताछ कर कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।