फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   molestation and teasing is the biggest problem in up

महिला सुरक्षा: ये है यूपी की सबसे बड़ी समस्या

Tue, 09 Dec 2014 12:30 PM IST
Updated Tue, 09 Dec 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
molestation and teasing is the biggest problem in up

उत्तर प्रदेश के शहरों में अमर उजाला के लिए देश की प्रतिष्ठित सर्वे एजेंसी हंसा रिसर्च ने जो सर्वे किया, उसके आंकड़े कहते हैं प्रदेश की राजधानी लखनऊ और गोरखपुर इस लिहाज से सबसे खराब शहर हैं, जहां 96 प्रतिशत लोगों ने कहा कि महिलाएं छेड़खानी का शिकार होती हैं।

विज्ञापन


इसके बाद इलाहाबाद और अलीगढ़ हैं, जहां 94 प्रतिशत लोगों ने कहा कि महिलाएं छेड़छाड़ का शिकार होती हैं। इन्हीं दोनों शहरों में सर्वाधिक लोगों ने कहा कि वहां महिलाएं लूटपाट और पीछा किए जाने का शिकार होती हैं।
विज्ञापन


इस तरह से ये दोनों शहर महिलाओं के लिए सबसे बुरे शहर साबित होते हैं। वैसे मुरादाबाद भी कम बुरा शहर नहीं दिखता, जहां 90 प्रतिशत लोगों ने कहा कि महिलाएं छेड़छाड़ का शिकार होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली शहर में महिलाओं से छेड़छाड़ की शिकायत करने वालों का प्रतिशत सबसे कम था लेकिन वह भी अच्छा-खासा यानी 64 प्रतिशत है।

आदित्यनाथ का गढ़ भी सबसे खराब

molestation and teasing is the biggest problem in up

इसके अलावा शेष सभी शहरों, कानपुर, आगरा, मेरठ, वाराणसी और झांसी में यह प्रतिशत 83 से 88 के बीच है, जो किसी भी लिहाज से कम खराब नहीं है।

अश्लील फब्तियां कसने या गाली-गलौज के मामले में गोरखपुर सबसे खराब शहर कहा जा सकता है, जहां 71 फीसदी लोगों ने कहा कि वहां महिलाएं इसका शिकार होती हैं।

इसके बाद अलीगढ़ (67 फीसदी), झांसी (59 फीसदी) और मेरठ (52 फीसदी) का नंबर है। अश्लील फब्तियां कसने के मामलों की सबसे कम शिकायत की इलाहाबाद के लोगों ने, जहां सिर्फ 16 फीसदी लोगों ने इसकी शिकायत की।

मुरादाबाद में सबसे अधिक (78 फीसदी) लोगों ने कहा कि वहां महिलाओं का पीछा किया जाता है। इसके बाद लखनऊ और इलाहाबाद रहे, जहां क्रमश: 70 और 64 प्रतिशत लोगों ने इसकी शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed