{"_id":"1a7d05282ca1919ba08fed3dc27bd37e","slug":"mla-relative-abused-women-in-gaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के रिश्तेदारों ने की महिला से अभद्रता और मारपीट","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
विधायक के रिश्तेदारों ने की महिला से अभद्रता और मारपीट
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Wed, 13 Nov 2013 07:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकरी कला स्थित एक इंस्टीट्यूट की महिला प्रबंधक से अभद्रता के मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजने का दावा किया है, जबकि राहुल ने खुद फोन करके गिरफ्तारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
पुलिस का यह भी कहना है कि गिरफ्तार युवक गाजियाबाद जिले के एक विधायक का रिश्तेदार है।
निवाड़ी एसओ केके राणा के मुताबिक 12 अगस्त को सीकरी कला स्थित एक इंस्टीट्यूट में तेल मिल कृष्णपुरा निवासी राहुल शर्मा ने अपने एक साथी सतेंद्र के साथ महिला प्रबंधक से अभद्रता की थी।
विज्ञापन
दोनों युवक एक युवती का बीएड में एडमिशन कराने के लिए इंस्टीट्यूट गए थे। इंकार करने पर युवकों ने महिला प्रबंधक से अभद्रता और सुरक्षाकर्मी वीरपाल से मारपीट की थी।
विज्ञापन
पूरा प्रकरण इंस्टीट्यूट में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गया था। 13 अगस्त को सुरक्षाकर्मी की ओर से निवाड़ी थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
सीसी कैमरे की फुटेज देखने के बाद तत्कालीन सीओ अंबेश त्यागी के निर्देश पर सतेंद्र को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि राहुल फरार चल रहा था।
एसओ केके राणा का दावा है कि एसएसपी के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के चलते राहुल को 10 नवंबर को निवाड़ी कस्बा से गिरफ्तार किया गया है और कोर्ट से उसे जेल भेजा गया है।
दूसरी ओर देर शाम राहुल ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। वह शहर में मौजूद है। इस संबंध में विधायक ने युवक के रिश्तेदार होने से इंकार किया है।