फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   MLA Raja Singh allegedly attacked policemen on duty

डीजे बंद कराने पर BJP विधायक ने सिपाही को धुना

Sun, 03 May 2015 04:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 03 May 2015 04:32 PM IST
विज्ञापन
MLA Raja Singh allegedly attacked policemen on duty

बारात में तेज आवाज से चल रहे डीजे का प्लग निकालने पर विधायक राजा सिंह ने सिपाही को ही धुन दिया। अब विधायक राजा सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


मामला हैदाराबाद का है। यहां एक इलाके में बारात आई हुई थी और उसमें देर रात को तेज आवाज में डीजे चल रहा था। बारात भाजपा के विधायक के घर से कुछ दूरी पर ही थी।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, देर रात को डीजे की तेज आवाज को लेकर कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस डीजे धीमा कराने के लिए कहा। इस पर एक सिपाही ने बारातियों से म्यूजिक की आवाज कम करने के लिए कहा तो डीजे धीमा नहीं किया गया और न ही पार्टी बंद हुई बल्कि सिपाही के साथ बारातियों ने गाली-गलौच की। इसके बाद सिपाही दारोगा व दो और साथियों के साथ डीजे बंद कराने पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो सिपाहियों के साथ पहुंचे दरोगा पर हमला

MLA Raja Singh allegedly attacked policemen on duty

पुलिस ने बातया कि स्‍थानीय तेज आवाज में म्यूजिक चलने से काफी परेशान थे। वे लोग म्यूजिक न बंद कराने पर सिपाह‌ियों से अभद्रता कर रहे थे और नौकरी से भी निकलवाने की धमकी दे रहे थे। जिससे दरोगा सहित मौके पर पहुंची पुलिस टीम के सिपाही एमबी चंद्रशेखर ने जाकर डीजे का प्लग निकाल दिया।

डीजे बंद होते ही मौके पर मौजूद लोगों ने मंगलाघाट से विधायक राजा सिंह को बुला लाए। राजा सिंह ने सिपाहियों अपशब्द कहे और डीजे का प्लग निकालने वाले सिपाही चंद्रशेखर की पिटाई भी की।

मामले पर पुलिस ने कहा है कि वह विधायक राजा सिंह और उसके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। पुलिस ने कहा कि उनके पास विधायके के खिलाफ कार्रवाई करने का पर्याप्त सबूत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed