फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   minor tribal girl gangraped in jharkhand

झारखंड में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार

Wed, 11 Sep 2013 08:40 AM IST
नीरज सिनहा/रांची से, बीबीसी हिन्दी डॉट कॉम के लिए
नीरज सिनहा/रांची से, बीबीसी हिन्दी डॉट कॉम के लिए Updated Wed, 11 Sep 2013 08:40 AM IST
विज्ञापन
minor tribal girl gangraped in jharkhand

झारखंड के रामगढ़ ज़िले में बिरहोर जनजाति की एक नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पीड़िता का रामगढ़ सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया है।

रामगढ़ के एसपी ने बताया है कि इस मामले में दो कथित संदिग्ध को गिरफ़्तार कर लिया गया है। एक अन्य संदिग्ध की गिरफ़्तारी भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

रामगढ़ ज़िले के घाटो ओपी अंतर्रगत बांजी के पास बिरहोर टोली है। पीड़िता कोडरमा की रहनेवाली है। वह अपने रिश्तेदार झरी बिरहोर के घर आई थीं।

सोमवार की रात बस्ती के ही तीन युवकों ने नाबालिग से कथित दुष्कर्म किया।

एसपी ने बताया कि पीड़िता ने घाटो पुलिस आउट पोस्ट में मामला दर्ज कराया है।

इसके बाद पोस्ट इंचार्ज ने फ़ौरी कार्रवाई करते हुए दो कथित संदिग्धों को गिरफ़्तार कर लिया है।

पुलिस के अनसुरा गिरफ़्तार किए गए दोनों कथित संदिग्धों की पीड़िता ने पहचान भी कर ली है।

पुलिस ने बताया कि तीसरे संदिग्ध के नाम का भी पता चल गया है और जल्दी ही उन्हें भी गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

पोस्ट इंचार्ज बाल्मिकी सिंह के मुताबिक़ रामगढ़ सदर अस्पताल में कथित पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराने के बाद महिला पुलिसकर्मियों के साथ उन्हें बिरहोल टोली भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बिरहोर टोली में 25 आदिम जनजाति परिवार के लोग रहते हैं। जंगलों में शिकार और मज़दूरी कर वे जीवन यापन करते हैं।

बलात्कार की दो और घटना

झारखंड के कोडरमा में भी एक नाबालिग़ युवती के साथ कथित दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

इस संबंध में कोडरमा के जयनगर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। कोडरमा के एसपी हेमंत टोप्पो ने बताया कि कथित संदिग्ध युवक को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

इस बीच रांची ज़िले के खलारी में एक मासूम के साथ उसके चाचा ने कथित दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। खलारी थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

खलारी पुलिस स्टेशन के इंचार्ज वेंकटेश ने बताया कि कथित संदिग्ध को गिरफ़्तार कर लिया गया है। मासूम पीडि़ता गंभीर रूप से घायल है। इलाज के लिए बच्ची को राजधानी के रिम्स अस्पताल में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी

झारखंड के शहरी और ग्रामीण इलाक़ों में कथित दुष्कर्म की लगातार घटनाए हो रही हैं।

पिछले हफ़्ते हज़ारीबाग़ और बुंडू में स्कूली छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी।

हाल ही में झारखंड हाइकोर्ट ने महिला सुरक्षा को लेकर चिंता जताया है। सरकार को ठोस क़दम उठाने की हिदायत भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed