{"_id":"5ab1d0b3b3d0855c1a08bc07e6d98646","slug":"minor-girl-raped-by-three-men-in-baghpat-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को अगवाकर 10 दिनों तक किया गैंगरेप! ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
नाबालिग को अगवाकर 10 दिनों तक किया गैंगरेप!
बागपत/ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2013 11:39 AM IST
विज्ञापन
बागपत जिले के एक गांव की 16 साल की लड़की को तीन युवकों ने अगवा कर 10 दिनों तब बंधक बनाए रखा और उससे गैंगरेप किया। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इस मामले में पहले 18 अगस्त को बहला-फुसलाकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, इसमें इद्रीशपुर के मुर्सलीम और असारा के गुलफाम को नामजद कराया गया था।
विज्ञापन
एफआईआर के मुताबिक, 13 अगस्त को लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा किया गया। पुलिस ने शनिवार को अपहृत किशोरी को बरामद किया।
उसने बताया कि उसे बहला-फुसलाकर मुर्सलीम और गुलफाम गुड़गांव ले गए थे। वहां नौकरी करने वाले इद्रीशपुर गांव के ही मोमीन के पास रखा। मोमीन ने भी उससे रेप किया। वहां 10 दिनों तक उसको बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार को ही आरोपी मोमीन को गिरफ्तार कर लिया। रमाला थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।