फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   minor girl murdered after rape in lakhimpur kheri

दरिंदे ने पहले रेप किया, फिर गला घोंट दिया

Wed, 01 Jan 2014 12:26 PM IST
अमर उजाला, खीरी
अमर उजाला, खीरी Updated Wed, 01 Jan 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
minor girl murdered after rape in lakhimpur kheri

बेटी को घर से निकले काफी समय हो गया था। मां परेशान थी, वह उसे ढूंढने के लिए निकल पड़ी। लेकिन बेटी जिस हाल में मिली, उससे उसका कलेजा फट पड़ा। घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


गन्ने के खेत में 14 साल की बेटी की लाश पड़ी थी। रेप के बाद गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई गई। उसके शरीर पर खरोंच के निशान थे। पुलिस ने रेप और हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


'जब होश आया तो मैं निर्वस्त्र थी'

घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की है।

पत्तियां के नीचे पड़ी थी लाश

मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का एक व्यक्ति सब्जी बेचकर गुजारा करता है। उसकी बेटी मंगलवार दिन में करीब 11 बजे शौच के लिए खेत में जाने की बात कहकर निकली थी। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो मां उसे ढूंढते हुए गन्ने के खेतों की ओर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीवी का दो प्रेमियों से चल रहा था चक्कर, पति मारा गया!

पीछे से किशोरी के पिता और गांव के कुछ अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। सभी ने उसकी तलाश शुरू कर दी। खेत में एक जगह गन्ने की पत्तियां हटाई तो उनके होश उड़ गए। वहां किशोरी का शव पड़ा था।


मां का आशिक बेटियों से करता था रेप

सूचना पर पुलिस वहां पहुंच गई। कोतवाल के मुताबिक किशोरी के शरीर पर खरोंच के निशान मिले हैं। उसकी सलवार के नाड़े से ही उसकी गर्दन कसी हुई थी। कपड़े अस्त-व्यस्त थे।

परिवार वालों ने किशोरी की बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर बलात्कार और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed