फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Minor flaw in major Facebook love story

फेसबुक पर हुआ इश्क, शादी करने पहुंची तो हुआ बड़ा खुलासा

Mon, 19 Jan 2015 04:49 PM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 04:49 PM IST
विज्ञापन
Minor flaw in major Facebook love story

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के जरिए दोस्ती, प्यार और रेप के मामले लगातार सामने आते रहे हैं, लेकिन हाल ही में राजस्थान में हुई एक घटना ने सबको चौंका दिया।

विज्ञापन


मामला हनुमानगढ़ जिले का है। नागपुर की रहने वाली युवती को फेसबुक पर चैट के दौरान नोहार के एक युवक से प्यार हो गया। करीब एक साल तक चले इस सिलसिले के बाद युवती ने शादी की पहल की और 1500 किमी का सफर तय करके युवक से शादी करने उसके गांव पहुंच गई।
विज्ञापन


लेकिन वहां पहुंचकर पहले तो युवती को लड़के से मिलने नहीं दिया गया और बाद में जब वे मिले तो लड़की से उसे भाई बना लिया। प्रेम कहानी के इस अनोखे अंत से लोग हैरान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी के दरवाजे मरने जा रही था वो

Minor flaw in major Facebook love story

एचटी के अनुसार, बीते शनिवार को नोहार की नंदा कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने सूचना देकर बताया कि एक लड़की उनके दरवाजे पर आत्महत्या करने जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को समझाया और उसे थाने ले गई।

पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह नागपुर से जयपुर और अजमेर होते हुए वहां उस लड़के से शादी करने पहुंची है, लेकिन लड़के के परिवार वाले उन्हें मिलने नहीं दे रहे हैं।

पूरी जानकारी लेने के बाद पुलिस ने लड़के के घर वालों को थाने बुलाया। साथ ही लड़के को भी आने को कहा गया।

लड़के को देखकर उड़ गए होश

Minor flaw in major Facebook love story

जब लड़का थाने पहुंचा तो युवती हैरान रह गई। जिस लड़के से वह शादी करने की जिद पर अड़ी थी वह नाबालिग था और उसकी उम्र महज 17 साल है।

जबकि लड़की की उम्र 28 साल है। उम्र में इतना अंतर होने के कारण लड़के के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। लड़की ने बताया कि करीब साल भर पहले वे दोनों फेसबुक पर दोस्त बने थे और फिर दिल दे बैठे।

लड़के की उम्र देखते हुए पुलिसकर्मियों और बड़े लोगों ने लड़की से लड़के को भाई मानने के लिए कहा, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। मामला शांत होने के बाद लड़की वापस लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed