{"_id":"b680a8959ed5f43a21720fcd38e79b9b","slug":"minor-boy-got-murdered-in-agra-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: चाकू से गला रेत कर मासूम बच्चे की हत्या","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
आगरा: चाकू से गला रेत कर मासूम बच्चे की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 03 Feb 2015 02:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन पहले पड़ोस में एक शादी समारोह में गए बच्चे की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। 12 साल के बच्चे की हत्या की गई है।
विज्ञापन
मामला आगरा के ताजगंज पुलिस थाना इलाके का है। जहां खेरिया के रहने वाले हरिदास के बेटे ईलू की हत्या कर दी गई। वह सातवीं का छात्र था।
पढ़ें-महिला ने दांतों से काटी दरिंदे की जीभ, पहुंची थाने
सोमवार रात करीब 9 बजे वह घर से पड़ोस के शादी में गया था, उसके बाद नहीं लौटा। मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक गड्ढे में उसकी लाश मिली।
उसकी गर्दन पर चाकू से वार किए जाने के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।