फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man suicides in fear of police encounter

एनकाउंटर के भय से लगाई फांसी, सुसाइड नोट से सामने आया सच

Sun, 14 Jun 2015 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 14 Jun 2015 02:05 PM IST
विज्ञापन
man suicides in fear of police encounter

सोनभद्र के रायपुर थानाक्षेत्र के नंदना गांव में शुक्रवार की रात एनकाउंटर के डर से हरिवंश चौबे (45) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों को शनिवार की सुबह जानकारी हुई।

विज्ञापन


सूचना देने के चार घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। अधेड़ के शव के पास सूसाइड नोट मिला है। उसमें उसने पुलिस एनकाउंटर के डर से आत्महत्या करने की बात लिखी है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात करीब दस बजे हरिवंश चौबे भोजन करने के बाद सोने चला गया। शनिवार की सुबह जब गाय लगाने के लिए हरिवंश की खोज की गई तो वह कमरे में नहीं मिला। बाद में मकान के सामने स्थित कच्चे मकान के कमरे में उसकी लाश बड़ेर से लटकी मिली। उसने गमछे से फंदा लगाया था। ग्रामीणों ने शव उतारा और घटना की सूचना पुलिस को दी। लोगों ने एसपी को भी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में सामने आया सच

man suicides in fear of police encounter

एसपी शिवशंकर यादव ने थानाध्यक्ष को मौके पर जाने के लिए कहा। फिर भी पुलिस घंटों बाद मौके पर पहुंची। शव के पास सूसाइड नोट मिला।

सूसाइड नोट में उसने लिखा था कि - एसपी साहब मैं न नक्सली हूं, न अपराधी और न ही चोर हूं, न ही मेरे और मेरे परिवार के किसी व्यक्ति के विरुद्घ कोई मुकदमा थाने में दर्ज है, तो फिर मेरा और मेरे परिवार का एनकाउंटर क्यों? निवेदन है कि मेरे परिवार का एनकाउंटर न किया जाए। इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं।

इस संबंध में रायपुर थानाध्यक्ष सुनील सिंह का कहना है कि हरिवंश चौबे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका उपचार चल रहा था, वह गाड़ी देख कर भागने लगता था।

मामले पर सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक शिवशंकर यादव ने कहा है कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार हरिवंश चौबे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सीओ सदर को सूसाइड नोट की जांच करने का निर्देश दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed