{"_id":"be8ce29867a848903692eeafe60e9335","slug":"man-shot-woman-and-commits-suicide-in-faridabad-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 बच्चों की मां पर दिल आया, लेकिन गोली मार दी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
3 बच्चों की मां पर दिल आया, लेकिन गोली मार दी
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 16 Oct 2013 07:40 PM IST
विज्ञापन
एक युवक ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि युवक महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया था। लिहाजा गुस्से में उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया।
महिला की शादी हो चुकी थी और उसके तीन बच्चे भी हैं। घटना हरियाणा के फरीदाबाद जिले की है।
मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।
'अंकल ने मां को गोली मार दी'
बल्लभगढ़ की रघुबीर कॉलोनी में रहने वाले रामचंद्र ने थाना शहर बल्लभगढ़ को बताया कि उसने अपनी लड़की काजल उर्फ कंचन की शादी करीब 7-8 साल पहले यूपी में अलीगढ़ जिले के देरा गांव में बिशंभर से की थी। उसके दो बच्चे हैं।
वह बल्लभगढ़ के भीकम कॉलोनी में किराए पर परिवार के साथ रह रही थी। उन्होंने बताया कि उसकी लड़की की इससे पहले लखी सराय में शादी हुई थी। पहली शादी से 11 वर्षीय एक लड़की है, जो अब भी काजल के ही साथ रहती थी।
विज्ञापन
उनके मुताबिक, नातिन ने उनके पास सोमवार शाम करीब 6 बजे आकर बताया कि अज्जू अंकल ने मां को गोली मार दी। ये सुनकर रामचंद्र काजल के घर पहुंचे। कमरे में झांककर देखा तो काजल व अज्जू के शव फर्श पर खून से लथपथ पड़े थे।
विज्ञापन
शादी करने का दबाव
बताया जा रहा है कि अज्जू भी मूल रूप से अलीगढ़ का ही रहने वाला था। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक अज्जू का पहले से काजल के पास आना-जाना था। वह काजल पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन काजल शादी करने से इनकार कर रही थी।
माना जा रहा है कि इसी कारण अज्जू ने काजल को गोली मार दी। अज्जू के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। हत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस की जांच अभी जारी है।