फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Man sells 2 minor daughters twice in marriage

कलयुगी पिता ने कलंकित किया पवित्र रिश्ता

Mon, 12 Jan 2015 11:08 AM IST
Updated Mon, 12 Jan 2015 11:08 AM IST
विज्ञापन
Man sells 2 minor daughters twice in marriage

पैसों की लालच में एक शख्स इस कदर अंधा हो गया कि उसने अपनी दो मासूम बेटियों को बेच डाला। उसने यह शर्मनाक काम एक बार नहीं बल्कि दो बार किया। इसमें एक मैरिज एजेंट ने उसकी मदद की थी।

विज्ञापन


घटना अहमदाबाद की है। आरोपी ने 12 और 14 साल की अपनी दो बेटियों को तब बेचा था जब उसकी पत्नी गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती थी। मौका देखकर उसने एक मैरिज एजेंट से संपर्क किया और दोनों को बेच दिया।
विज्ञापन


मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी की पत्नी शारदा वसावा ने डेट्रोज पुलिस थाने में पति रमेश वसावा के खिलाफ केस दर्ज कराया। उसने शादी के नाम पर छह महीने में दो बार बेटियों को बेचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोगुने पैसे में दोबारा बेच दी बेटियां

Man sells 2 minor daughters twice in marriage

टीओआई के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और एजेंट कानूजी ठकोरे समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि आरोपी पिता अभी भी फरार है। दोनों लड़कियों ने पुलिस को बताया कि पिता के चलते उन्हें क्या-क्या झेलना पड़ा।

उन्होंने बताया कि मां के अस्पताल में भर्ती होने के बाद पिता ने उन्हें बड़ी बहन के गांव ले जाकर एक परिवार को बेच दिया। इसकी एवज में उन्होंने दोनों लड़कों से 40-40 हजार रुपए लिए थे। बाद में वे दोनों घर वापस आ गईं।

बीते साल 15 दिसंबर को उन्होंने पहले बड़ी बेटी को 80 हजार में दोबारा बेचा और फिर 25 दिसंबर को छोटी बेटी को उसके जन्मदिन पर 80 हजार में बेच दिया।

पति की इस करतूत के बारे में जब शारदा को पता चला तो उसके होश उड़ गए। उसने पहले एक एनजीओ से संपर्क किया और फिर पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के दबोच लिया।

यूपी से खरीदी लड़की, कराई बेटे की शादी

Man sells 2 minor daughters twice in marriage

टीओआई की ही एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2012 में रचना अवस्थी को 50 हजार में यूपी के मिर्जापुर से खरीदकर कच्छ लाया गया था। नयन बूचिया ने 18 साल की रचना की शादी अपने बेटे हिरेन से कराई थी। वह वहां के माहौल में ढल पाती इससे पहले ही 2013 में उसने एक बेटे को जन्म दिया और इसके एक हफ्ते बाद ही आरोपियों ने उसे 80 हजार में बेच दिया।

पड़ताल में खुलासा हुआ कि पश्चिम बंगाल के अलावा यूपी, असम, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र से भी लड़कियों की तस्करी की जा रही है।

इस धंधे से जुड़े़ एजेंट लड़कियों की उम्र और रंग के आधार पर 10 हजार से एक लाख के बीच उनका रेट तय करते हैं। एक बार मां बनने के बाद ये लोग लडकियों को ऊंचे पैसे पर किसी और को बेच देते हैं।

2011 के आंकड़ों के अनुसार, कच्छ के ग्रामीण इलाकों में 1000 लड़कों के औसत में कुल 921 लड़कियां ही हैं। जबकि शहरी इलाकों में औसतन 910 लड़कियां ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed