फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man raped minor and killed her sister in amroha

बड़ी बहन से रेप, फिर छोटी बहन का कत्ल

Sun, 29 Dec 2013 12:52 PM IST
अमर उजाला, अमरोहा
अमर उजाला, अमरोहा Updated Sun, 29 Dec 2013 12:52 PM IST
विज्ञापन
man raped minor and killed her sister in amroha

एक युवक गांव के एक व्यक्ति के घर में घुस गया और उसकी बड़ी बेटी से रेप करने लगा। इसी बीच पीड़िता की छोटी बहन ने आरोपी को देख लिया।

विज्ञापन


वह अपने पिता को वारदात की सूचना देने जा रही थी कि आरोपी ने दरांती से उसका गला रेत दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह वारदात उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की है।

थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि गजरौला के एक गांव के व्यक्ति की सात वर्षीय पुत्री की हत्या नामजद अफजाल ने की थी। आरोपी 15 दिसंबर को उस व्यक्ति की गैर मौजूदगी में उसके घर में घुस गया। उसने उसकी नाबालिग बेटी से रेप किया।

छोटी बहन ने यह नजारा देख लिया और अपने पिता से शिकायत करने की बात कहते हुए छत पर चली गई। वहां अफजाल ने दरांती लेकर उसकी गर्दन पर वार किया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


मृतका के पिता ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी थी। वहीं पीड़िता ने भी अपने साथ रेप किए जाने का आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में एक और युवक के शामिल होने की बात कही जा रही है। इसका खुलासा जांच में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed