पिता या कसाई, मासूम बेटे को पीट कर मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल नहीं जाने पर एक बहसी पिता ने अपने 10 साल के मासूम बेटे को पीट-पीट कर मार डाला।
घटना मुंबई के अंबरनाथ की है, जहां चौथी क्लास में पढ़ने वाले एक 10 साल के बच्चे को उसके पिता ने इसलिए पीट-पीट कर मार डाला क्योंकि वह स्कूल नहीं गया था।
बेटे की मौत हो जाने के बाद उस दरिंदे पिता ने बिना किसी को बताए बेटे की लाश घर में ही छोड़कर फरार हो गया।
हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस घटना से आहत बच्चे की दादी को इतना गहरा सदमा लगा कि उसे हार्ट अटैक आ गया। लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बेटे को नींद से जगाया और की पिटाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भीम नगर इलाके में रहने वाला 42 साल के आजिद खान का 10 साल का मासूम बेटा माजिद पास के ही स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था।
शनिवार को माजिद स्कूल नहीं गया और जब देर रात 11 बजे पिता आजिद घर आया, तब तक बेटा माजिद सो गया था।
जब पिता को पता चला कि माजिद स्कूल नहीं गया तो पिता ने उसे नींद से जगाया और स्कूल नहीं जाने का कारण पूछा। फिर गुस्से में डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी।
शराब के नशे में धुत्त आजिद खान का एक डंडा बेटे के सिर पर जोर से लगा और वह लहूलुहान होकर जमीन पर ही गिर पड़ा।
दादी को आया हार्ट अटैक, मौत
टीओआई के अनुसार, सिर पर चोट लगने और बहुत ज्यादा खून बहने से उसकी वहीं मौत हो गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ, घर में सिर्फ बच्चे की दादी थी। उसने माजिद को बचाने की भरसक कोशिश की, मगर उसकी एक न चली। बाद में उसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
इस हादसे से मासूम माजिद की दादी आतून खान को इतना गहरा सदमा लगा कि सुबह उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, पिता के गुस्से का शिकार हुआ माजिद दरअसल आजिद की पहली पत्नी का बेटा था।
आजिद ने दूसरी शादी कर ली, लेकिन घटना के वक्त उसकी दूसरी बीवी घर में मौजूद नहीं थी।