भाई को बीवी के साथ अंतरंग देखा, कर दिया कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद में कैंट के सरकुलर रोड इलाके में एक बिजली मैकेनिक ने पत्नी से नाजायज रिश्ते की वजह से छोटे भाई का कत्ल कर दिया। रविवार रात कमरे में छोटे भाई को पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत देखकर वह आपा खो बैठा।
उसने ईंट से भाई और पत्नी पर हमला कर दिया। दोनों लहूलुहान हो गए। घर के अंदर शोर मचा तो आसपास के लोग दौड़े। खबर पाकर कैंट इंस्पेक्टर भी पुलिस बल के साथ आ गए।
घायलों को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां घायल युवक की मौत हो गई। दूसरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिख आरोपी को पकड़ लिया।
ईंट से कुचला बीवी के साथ सोए भाई का सिर
बिहार में औरंगाबाद जिले का एक युवक पांच भाइयों में सबसे बड़ा है। वह कैंट इलाके में सरकुलर रोड पर पत्नी-बच्चों के साथ रहता है। उसने राजापुर में बिजली उपकरणों की दुकान खोल रखी है। उसका छोटा भाई ममफोर्डगंज इलाके में किराए पर रहकर टेंपो चलाता था।
रविवार रात बिजली मैकेनिक दुकान से घर पहुंचा। वह घर के भीतर गया तो बच्चे एक कमरे में बैठकर टीवी देख रहे थे। दूसरे कमरे में पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर वह सन्न रह गया। पत्नी और छोटा आपत्तिजनक हालत में बिस्तर पर थे। उनके कपड़े अस्त-व्यस्त थे।
यह देख बिजली मैकेनिक का खून खौल उठा। वह कमरे से बाहर निकला। फिर ईंट उठाकर अंदर आया और छोटे भाई के सिर पर पीछे से हमला कर दिया। ईंट से कई वार कर उसने छोटे भाई को लहूलुहान कर दिया। पत्नी को भी पीटा। शोर सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद बच्चे आ गए।