फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man killed by his son in law at sambhal moradabad

यूपी: दामाद ने ससुर को दराती से काटा, चीखा तो मार दी गोली

Tue, 01 Dec 2015 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Tue, 01 Dec 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
man killed by his son in law at sambhal moradabad

यूपी में मुरादाबाद के संभल में नखासा थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में सोमवार की रात्रि नौ बजे दामाद ने रिश्तों का खून कर दिया। अपने ससुर को पहले दराती से काटा, फिर गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


फायर की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने देखा तो दामाद अपने ससुर की लाश को बोरे में बंद कर रहा था। इस पर वह फायरिंग करते हुए भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


ताजपुर गांव निवासी लईक अहमद की पुत्री आठ वर्ष पहले गांव के ही यूनुस सैफी के साथ प्रेम संबंधों में चली गई थी। तब लईक अहमद ने यूनुस सैफी के खिलाफ लड़की को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन बाद में समझौता होने पर दोनों का निकाह करा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद बोरे में भरी लाश

man killed by his son in law at sambhal moradabad

दोनों परिवारों का आपस में आना जाना था लेकिन यूनुस अंदर ही अंदर अपने ससुर से रंजिश मानता था। रंजिश के चलते सोमवार की शाम सात बजे यूनुस ने अपने ससुर लईक को फोन करके अपने घर बुलाया। घर पहुंचने पर दामाद हमलावर हो गया।

पहले कहासुनी हुई। इसके बाद यूनुस ने दराती से एक के बाद एक कई प्रहार किए। लईक चीखा तो उसे गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसे प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर जूट के बोरे में डाला और उसे ठिकाने लगाने के लिए ले जाने लगा। इसी बीच गांव वालों को खबर लग गई।

कुछ लोगों ने फायर की आवाज सुनी थी। वे दौड़े दौड़े आए तो यूनुस फायरिंग करते हुए भाग गया। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि यूनुस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वह मौके से फरार हो चुका है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। मौके पर लईक के परिजन पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed