फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man arrested for offering 500 Rs as bribe to DM of bijnaur

'डीएम साहब 500 रुपये ले लो पर मेरा वोटर लिस्ट में जुड़वा दो'

Fri, 11 Sep 2015 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 11 Sep 2015 04:51 PM IST
विज्ञापन
man arrested for offering 500 Rs as bribe to DM of bijnaur

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी नए नए नजारे देखने को मिल रहे हैं। वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर एक ही परिवार के तीन सदस्य अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रार्थना पत्र लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे।

विज्ञापन


वहां जनता की शिकायतें सुन रहे एडीएम वित्त एवं राजस्व को 500 रुपये की रिश्वत की पेशकश कर दी। उनके हाथों में रुपये देखकर एडीएम ने जमकर फटकार लगाते हुए स्टाफ से कहकर उनको वहीं बैठा लिया।
विज्ञापन


बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

रिश्वत देने वाले ने बताया अपना दुख

man arrested for offering 500 Rs as bribe to DM of bijnaur

रिश्वत देने वाले मोहम्मद याकूब ने बताया कि वो ब्लॉक अफजलगढ़ के गांव सलावतपुर का रहने वाला है। उसने बताया कि उसके भाई मोहम्मद अय्यूब व बेटे बहारे आलम सहित करीब 100 ग्रामीणों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। उनको पंचायत चुनाव में वोट डालना है।

उन्होंने वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने के लिए तहसील दिवस में फरियाद की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वे अपने भाई व बेटे के साथ प्रार्थना पत्र देने कलक्ट्रेट आए थे।

कलक्ट्रेट के पास में ही अपना प्रार्थना पत्र टाइप करा रहे थे तो टाइप करने वाले ने बताया कि अधिकारियों को रिश्वत दिए बगैर उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं होगा। जिस बड़े अधिकारी को भी प्रार्थना पत्र दें, साथ में 500 रुपये की पत्ती पकड़ा दें।

मोहम्मद याकूब ने बताया कि वो तो मजदूर आदमी है। उसे या किसी अन्य घरवाले को प्रधानी या किसी और पद के लिए चुनाव नहीं लड़ना है। वहीं तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र के मुताबिक इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रिश्वत देने व लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed