फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   man arrested for creating girl's fake Facebook account

लड़की के नाम से युवक ने बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट, गिरफ्तार

Mon, 07 Dec 2015 08:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 Dec 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
man arrested for creating girl's fake Facebook account

एक 22 वर्षीय युवक को एक लड़की के नाम से फेक फेसबुक अकाउंट बनाना महंगा पड़ गया। मुंबई पुलिस ने आरोपी युवक को साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मामला मुंबई के गोरेगांव का है। मिड-डे के अनुसार, आरोपी युवक ने जिस युवती के नाम का फेसबुक अकाउंट बनाया था उस युवती के नाम से फोटोशॉप की हुई अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर दी थीं।
विज्ञापन


आरोपी का नाम वसीम खान बताया जा रहा है। वसीम ने सिर्फ उसका फर्जी अकाउंट ही नहीं बनाया बल्कि उसके रिश्तेदारों और परिजनों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजी थी। ओरापी पीड़िता के नाम से लोगों से चैटिंग करता और उन्हें अश्लील तस्वीरें भेजता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल गर्ल बताकर सबको दिया मोबाइल नंबर

man arrested for creating girl's fake Facebook account

हैरानी की बात यह आरोपी वसीम पीड़िता को बदनाम करने के लिए उसकी बनावटी अश्लील तस्वीर लोगों को यह कहते हुए भेजता कि वह एक कॉल गर्ल है।

इतना ही नहीं उसने पीड़िता का असली मोबालइन नंबर भी लोगों को बांट दिया था जिससे अनजान लोग उसे गलत इरादे से फोन कर उसे परेशान करने लगे। इसके बाद पी‌ड़िता को अरोपी वसीम पर शक हुआ क्योंकि उससे पीड़िता कुछ दिन पहने किसी बात को लेकर बहस हो गई थी।

इसके बाद युवती ने घटना के बारे में अपने घर वालों को बताया जिसके बाद उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला किया आरोपी ने ही युवती के नाम से फेसबुक अकाउंट बनाकर उसकी अश्लील तस्वीरें डाल रहा था।

आरोपी के खिलाफ साइबर क्राइम के साथ आईपीसी की कई धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed