फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   lover suicides after killing his beloved in sonbhadra up

प्रेमिका को जिंदा जला खाया जहर, बोला 'रामपालो के बिना नहीं रह सकता'

Fri, 16 Oct 2015 09:25 AM IST
Updated Fri, 16 Oct 2015 09:25 AM IST
विज्ञापन
lover suicides after killing his beloved in sonbhadra up

उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के खलियारी रायपुर थाना क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय पनिकप खुर्द के पास गुरुवार की सुबह प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया और खुद जहर खाकर जान दे दी।

विज्ञापन


पुलिस ने युवती रामपालो (38) और उसके प्रेमी रामपाल गोड़ (40) के शव कब्जे में ले लिए। मरने से पहले हुई बातचीत में रामपाल ने कहा कि मुझे मरने का कोई अफसोस नहीं है। मैं रामपालो के बिना रह नहीं सकता और इस जन्म में वह मेरे साथ रह नहीं सकती। ऐसे जीने से मरना ही अच्छा है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय पनिकप खुर्द में बिहार के अधौरा थाने के कन्हानार गांव की रामपालो रसोइया थी।

दोनों के बीच हुई आखिरी बातें, फिर डाला पेट्रोल

lover suicides after killing his beloved in sonbhadra up

इकलौती बेटी होने के कारण माता-पिता की मौत के बाद वह अपने मायके पनिकप खुर्द में रहती थी। बेउआ निवासी रामपाल गोड़ भी उसी विद्यालय में रसोइया था। पुलिस के मुताबिक दोनों में नजदीकियां बढ़ गई थीं। बाद में रामपाल को हटा कर उसके स्थान पर उसकी पत्नी को रसोइया बना दिया गया।

लेकिन रामपाल ने रामपालों से मिलना बंद नहीं किया। गुरुवार को विद्यालय में रोटी बननी थी, इसके चलते रामपालो सुबह साढ़े आठ बजे विद्यालय के लिए निकल गई। पुलिस के मुताबिक सुबह नौ बजे रामपाल गोड़ भी विद्यालय पहुंचा।

दोनों के बीच कुछ बातें हुईं और उसके बाद विद्यालय के बगल में यह घटना हो गई। पुलिस ने बोतल बरामद किया है, जिसमें पेट्रोल था। पुलिस के अनुसार पेट्रोल छिड़क कर रामपालो को जिंदा जलाने के बाद रामपाल ने जहर खा लिया।

रामपाल गोड़ को वैनी सीएचसी से अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। रायपुर एसओ राघवेंद्र सिंह ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।

जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed