फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   lover rapes girlfriend with his friends in moradabad

प्रेमी ने बुलाया और दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप

Mon, 19 Oct 2015 01:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 19 Oct 2015 01:51 PM IST
विज्ञापन
lover rapes girlfriend with his friends in moradabad

यूपी के मुरादाबाद में इश्क में बेवफाई और हैवानियत का ऐसा मामला सामने आया है जिसने न सिर्फ मोहब्बत, बल्कि पूरे इंसानी समाज को शर्मसार कर दिया। प्यार जैसे पवित्र रिश्ते पर बदनुमा दाग लगाने वाला कोई और नहीं, प्रेमिका का प्रेमी ही निकला, जिस पर प्रेमिका दिलो-जान से ऐतबार करती थी।

विज्ञापन


पाकबड़ा में रहने वाली 20 वर्षीय युवती का इलाके के ही मेराज नाम के लड़के से अफेयर चल रहा था, लेकिन उसे क्या पता था कि उसका प्रेमी अंदर ही अंदर हवस की आग में इस कदर जल रहा है कि एक दिन उस पर वहशत की हदों को पार कर देगा।
विज्ञापन


मेराज ने मिलने के बहाने युवती को स्थानीय बाजार में बुलाया और चालाकी से पास के ही जंगल में ले गया। युवती को अपने प्रेमी पर यकीन था। इसलिए वो उसके कहने पर एक दोस्त की बाइक पर वहां चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर लिए गए दरिंदे, 2 की तलाश जारी

lover rapes girlfriend with his friends in moradabad

आरोपी मेराज ने अपने अन्य 8 दोस्तों के साथ युवती को आधी रात तक बंधक बनाकर बारी-बारी से बलात्कार किया। सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने जुबान खोलने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।

आरोपी मेराज इलाके में ही रहने वाले आसक अली का पुत्र है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मेराज समेत उसके दोस्तों रहमत अली, नसीम, फहीम, अब्दुल कहर, शहनवाज व अजीम को गिरफ्तार कर लिया है।

मेडिकल कराने के बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी डॉ. राम सुरेश यादव ने बताया कि घटना में शामिल दो अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed