शादी से इंकार, प्रेमिका को दी खौफनाक सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पवलोई निवासी बीए की छात्रा 19 वर्षीय प्रेमलता पुत्री जगदीश के अपनी सहेली प्रियंका निवासी हाथरस जंक्शन के भाई गौरव से प्रेम संबंध थे।
छात्रा की विधवा मां और अन्य परिजन इस प्रेम संबंध का विरोध करते थे। गौरव प्रेमलता से शादी की जिद करने लगा। उसने प्रेमलता को यहां तक धमकी दे डाली कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह उसका चेहरा तेजाब डालकर खराब कर देगा।
यही नहीं प्रेमलता से कहता था कि वह उससे कोर्ट मैरिज कर ले। परिजनों की मानें तो प्रेमलता को यह मंजूर नहीं था।
इसके बाद कर डाली क्रूर हरकत
वह गुरुवार की रात प्रेमलता के पास आया और उसको अपनी बातों में फंसाकर अपने साथ ले गया। प्रेमलता भी उसके इरोदों से अंजान उसके साथ चली गई। लेकिन गौरव के दिमाग में तो कुछ और ही चल रहा था।
सुबह मिला प्रेमलता का शव
अचानक शुक्रवार की सुबह गांव में प्रेमलता का शव मिला तो वहां सनसनी फैल गई। वह बीए की छात्रा थी। वहां पहुंची पुलिस ने जब पूछताछ और छानबीन की तो यह बात सामने आई कि छात्रा की हत्या कर दी गई थी।
परिजनों का आरोप है कि गुरुवार को रात गौरव प्रेमलता को अपने साथ ले गया और उसकी हत्या कर दी। रिपोर्ट में गौरव के अलावा उसके पिता रमेश चंद्र, बहन प्रियंका,
छोटे भाई और मां को नामजद किया गया है।
मुख्य आरोपी गौरव पुलिस की हिरासत
में है। पोस्टमार्टम में हत्या का कारण गला दबाना आया है। सीओ सिटी
का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अब पुलिस विवेचना कर रही है।
मृतका की हाथ की नसें भी कटी हुई हैं और गले में चोट के निशान भी हैं।