फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   love triangle comes out on saurabh murder case moradabad

डेंजरस इश्क: एक रिसेप्शनिस्ट, चार प्रेमी और खौफनाक मौत!

Fri, 13 Feb 2015 03:35 PM IST
Updated Fri, 13 Feb 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
love triangle comes out on saurabh murder case moradabad

मुरादाबाद में सिविल लाइंस के पॉश एरिया रामगंगा विहार में रहने वाले प्रथमा बैंक के मैनेजर कमलेश चंद्र सक्सेना के बेटे सौरभ सक्सेना की हत्या प्रेम त्रिकोण में एक सोची समझी साजिश और पूरी प्लानिंग के साथ की गई थी।

विज्ञापन


सौरभ का आशियाना स्थित उसी जिम की रिसेप्शनिस्ट के साथ अफेयर था जिसमें वो कसरत करने जाता था। सौरभ का कत्ल भी इसी जिम के भीतर हुआ। कत्ल करने वाले भी इसी जिम के इंस्ट्रक्टर और प्रबंधन से जुड़े लोग हैं। जिन्हें सौरभ का रिसेप्शनिस्ट से अफेयर नागवार गुजरता था।
विज्ञापन


छह फरवरी को घर से निकलने के कुछ देर बाद ही सौरभ को जिम में कत्ल कर दिया गया था। हत्या करने के बाद कातिलों ने उसकी लाश को छोटे हाथी से ले जाकर नाले में फेंका था। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेदर्दी से किया कत्ल, मुंह में ठूंसे अंतर्वस्त्र

love triangle comes out on saurabh murder case moradabad

रामगंगा विहार फेस टू निवासी सौरभ सक्सेना छह फरवरी की सुबह घर से मार्निंग वॉक और जिम के लिए निकला था। लापता होने के छठे दिन बुधवार को उसकी लाश मझोला क्षेत्र में नाले में पड़ी मिली थी। कातिलों ने उसके सिर पर रॉड से 18 वार करके उसे मारा था।

सौरभ के मुंह में एक लंगोट ठूंसा गया था, एक लंगोट से उसकी गर्दन घोंटी गई थी और तीसरे लंगोट को उसका नाक और मुंह कवर करते हुए बांधा गया था। कातिलों ने सौरभ की लाश को पालीथिन में पैक किया था और फिर उसे बोरे में पैक करने के बाद ड्रम में डालकर नाले में फेंक गए थे।

पुलिस को कत्ल की इस सनसनीखेज वारदात में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने कत्ल में शामिल दो युवकों और उस युवती को उठा लिया है जिसके अफेयर में सौरभ का मर्डर हुआ।

पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ के बाद जो कहानी सामने आई है उसके मुताबिक सौरभ का आशियाना स्थित ‘द जिम’ की रिसेप्शनिस्ट से अफेयर था। सौरभ की जिम में एंट्री से पहले इसी रिसेप्शनिस्ट का जिम के इंस्ट्रक्टरों के साथ भी अलग से अफेयर रहा था। सौरभ की ओर रिसेप्शनिस्ट का आकर्षण उसके पुराने प्रेमियों को नागवार गुजरा और यहीं से सौरभ के कत्ल की स्क्रिप्ट लिखी गई।

जिम ज्वाइन करते ही हो गया था इश्क!

love triangle comes out on saurabh murder case moradabad

पूरी प्लानिंग के साथ सौरभ को छह फरवरी की सुबह बुलाया गया। इसके बाद आशियाना के इस जिम में ही जिम के ट्रेनर/इंस्ट्रक्टरों ने मिलकर सौरभ की हत्या कर दी। हत्या के लिए जिम में एक्सरसाइज में इस्तेमाल होने वाली रॉड का प्रयोग किया गया।

चीखों की आवाज बाहर न जाए इसके लिए सौरभ के मुंह में लंगोट ठूंसा गया और एक कातिल ने उसका गला घोंटने की कोशिश की। पुलिस की देर रात तक की पड़ताल में कत्ल में तीन युवकों के शामिल होने की पुष्टि हुई है। ये सभी जिम के कर्मचारी हैं।

जिस छोटे हाथी से लाश फेंकी गई पुलिस उसे भी आईपीसी की धारा 201 यानी लाश छुपाने का आरोपी बना रही है। तीनों कातिल सिविल लाइंस क्षेत्र के ही रहने वाले हैं इनमें से दो हरथला के हैं, तीनों दूसरे वर्ग के हैं। जिम की रिसेप्शनिस्ट भी दूसरे वर्ग की है और वो भी सिविल लाइंस एरिया की ही रहने वाली है।

पुलिस ने उस छोटा हाथी को बरामद कर उसके चालक को भी उठा लिया है जिसमें भरकर लाश ले जाई गई थी। पकड़े गए जिम इंस्ट्रक्टरों ने पुलिस को बताया है कि पहले रिसेप्शनिस्ट उनके साथ अफेयर में थी बाद में सौरभ की जिम में एंट्री होने पर उसकी ओर आकर्षित हो गई, ये उन्हें नागवार गुजरता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed