फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   love sex and dhokha on facebook

फेसबुकिया इश्क और दरिदंगी की 4 कहानियां

Tue, 03 Mar 2015 12:23 PM IST
Updated Tue, 03 Mar 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन
love sex and dhokha on facebook

फेसबुक ने लोगों के बीच की दूरियों कम की हैं लेकिन इसके चलते आपराधिक वारदातों में काफी इजाफा हुआ है। पढ़िए, ऐसे चार मामले जिनमें फेसबुक की वजह से किसी की जान गई तो कोई मरते-मरते बचा।

विज्ञापन


केस-1: कैंडी क्रश खेलने के लिए प्रेमिका को मार डाला?
फेसबुक पासवर्ड न बताने पर प्रेमिका की हत्या करने वाले वाले शख्स ने कोर्ट में ऐसा बयान दिया कि लोग सन्न रह गए। आरोपी ने कहा कि वह कैंडी क्रश गेम खेलना चाहता था, लेकिन उसकी प्रेमिका पासवर्ड नहीं बता रही थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी कैने बॉयकी (34) ने अपनी 20 वर्षीय प्रेमिका पाउला न्यूमैन की साउथ लंदन स्थित अपने घर में हत्या कर दी थी। दोनों साथ रहते थे। आरोपी के बयान के इतर, पुलिस को पता चला कि वह प्रेमिका के फेसबुक मैसेज पढ़ने की जिद कर रहा था, लेकिन जब उसने मना किया तो उसका गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को लगा कि उसकी प्रेमिका उसे धोखा दे रही है और इसी के चलते उसने उसकी हत्या कर दी। हालांकि आरोपी ने पुलिस को बताया कि पाउला देर रात कार चलाते समय गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई।

जांच में पता चला कि पाउला ने अपने पूर्व प्रेमी को मैसेज भेजे थे, जिससे आरोपी को उसके अफेयर का शक हुआ। इसके चलते वह काफी अपसेट भी था। वे दोनों अक्सर एक-दूसरे के फेसबुक पर गेम खेलते थे।

केस-2: फेसबुक पर हुआ प्यार, हीरो बनने के चक्कर में मार डाला

love sex and dhokha on facebook

अक्सर फिल्मों मे देखा गया है कि लड़की को इम्प्रेस करने के लिए लड़का उसे गुंडों से बचाता है और दोनों को प्यार हो जाता है। लेकिन अमेरिका में हुई एक घटना ने लोगों के होश उड़ा दिए।

पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय आरोपी केली ड्यूब को फेसबुक पर 15 साल की लड़की निकोले कैबल से प्यार हो गया। उसे पाने की धुन में उसने फर्जी अकाउंट बनाया और उससे मिलने के बहाने चुपके से उसे किडनैप कर लिया।

मिरर के मुताबिक, आरोपी ने उसे बचाने के लिए हीरो बनकर सामने आने की कोशिश की, लेकिन तब तक मास्क में दम घुटने की वजह से लड़की की मौत हो चुकी थी। लड़की की लाश शहर के पुराने कस्बे में 8 दिन बाद मिली थी।

जांच के दौरान पुलिस को ड्यूब पर शक हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे फर्जी फेसबुक अकाउंट के इस्तेमाल का दोषी पाया गया। पुलिस ने कहा कि फर्जी किडनैपिंग के दौरान छोटी सी गलती ने लड़की की जान ले ली। हालांकि आरोपी हत्या के आरोप से इंकार कर रहा है।

केस 3: लड़की ने फेसबुक पर डाला सेक्स वीडियो, गिरफ्तार

love sex and dhokha on facebook

साउथ कैलिफोर्निया में 14 साल की एक लड़की को बच्चे के साथ सेक्स का वीडियो फेसबुक पर डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वीडियो के फेसबुक पर अपलोड होते ही पुलिस के पास फोन आने लगे।

एक शख्स ने फोन करके पुलिस को आरोपी लड़की की पहचान और पता भी बताया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लड़की ने किसी और के बच्चे को घिनौनी हरकत के लिए इस्तेमाल किया।

पुलिस ने लड़की के परिजनों को बुलाया है। लड़की की गिरफ्तारी के बाद उसके घर में मौजूद दो अन्य बच्चों को भी सोशल सर्विस डिपार्टमेंट की कस्टडी में भेज दिया गया है।

केस 4: प्रेमी का टैटू देख भड़का पिता, बेटी पर हमला

love sex and dhokha on facebook

फेसबुक पर एक लड़के से मिली लड़की ने उसके नाम का टैटू अपने बाजू पर बनवा लिया, लेकिन यह बात उसके पिता को नागवार गुजरी और उसने बेल्ट से उसकी जमकर पिटाई की।

तीन बच्चों के पिता ने 14 साल की बेटी को इस कदर पीटा कि वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पिटाई के बाद उसने चाकू से लड़के का नाम तुरंत हटाने का फरमान भी सुना डाला और फेसबुक-टि्वटर के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी।

मामले की सुनवाई के दौरान बर्मिंघम कोर्ट को बताया गया कि लड़की को फेसबुक पर चैटिंग के बाद लड़के से प्यार हो गया। उसके इश्क में आकर लड़की मे पिन से अपने हाथ पर उसके नाम का टैटू बना लिया।

टैटू सबसे पहले लड़की की मां ने देखा, जिसने अपने पति को बुला लिया। लड़की भागते हुए अपने कमरे में गई लेकिन उसके पिता ने दरवाजे को धक्का देकर खोल लिया औप उसे पीटना शुरू कर दिया। लड़की बिस्तर पर पड़ी रही और तकिए से खुद को बचाने की कोशिश करती रही लेकिन दरिंदे पिता ने हैवानियत जारी रखी।

आरोपी को हुई जेल की सजा

love sex and dhokha on facebook

इस घटना का खुलासा तब हुआ जब लड़की ने स्कूल में टीचर को सारी बात बताई। टीचर ने पुलिस और सोशल सर्विस डिपार्टमेंट को सूचना दी। पूछताछ के दौरान आरोपी पिता ने अपने किए के लिए माफी मांगी।

उधर, ज्यादा पिटाई की वजह से लड़की की हालत गंभीर हो गई है। उसके शरीर और नाजुक अंगों पर भी चोट के निशान हैं। वह बार-बार दर्द से कराह उठती है।

अदालत ने आरोपी पिता को दोषी करार देते हुए छह माह जेल की सजा सुनाई है। साथ ही 80 घंटे का सश्रम कारावास भी दिया है। फिलहाल यह सजा 18 महीनों के लिए स्थगित है। आरोपी की पत्नी को एक साल के लिए कम्युनिटी सर्विस ऑर्डर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed