{"_id":"9c5747f0e5b1f188452326fc452498c6","slug":"loot-with-property-dealer-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में दिनदहाड़े 7 करोड़ की लूट","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दिल्ली में दिनदहाड़े 7 करोड़ की लूट
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 28 Jan 2014 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाजपतनगर इलाके में हथियारों से लैस करीब आधा दर्जन बदमाश दिनदहाड़े भारी ट्रैफिक के बीच डकैती डालकर प्रॉपर्टी डीलर के 7.69 करोड़ रुपये उसकी कार सहित ले भागे।
विज्ञापन
इस वारदात को देश की राजधानी की अभी तक की सबसे बड़ी कैश डकैती माना जा रहा है। बदमाशों को दबोचने के लिए लोकल थाना पुलिस समेत स्पेशल सेल, अपराध शाखा, दक्षिण जिले की एफटीएफ व दक्षिण-पूर्व जिले के स्पेशल स्टाफ को लगा दिया गया था।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. पी. करुणाकरन ने बताया कि पेशे से प्रॉपर्टी डीलर कम कमीशन एजेंट राकेश कालरा कालकाजी में रहते हैं।
सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह अपनी होंडा सिटी कार से ग्रेटर कैलाश से 7.69 करोड़ रुपये लेकर करोलबाग स्थित पीएनबी बैंक में जमा कराने जा रहे थे। इस कैश की कई बैंकों में आरटीजीएस करानी थी।
विज्ञापन
कैश चार बैगों में रखा हुआ था। कार में राकेश सहित पांच लोग सवार थे, इनमें तीन कर्मचारी राजेश, वैजनाथ और मिश्रा थे, जबकि सुबोध कार चला रहा था। राकेश आगे बैठे हुए थे।
जैसे ही उनकी कार मूलचंद फ्लाईओवर से मूलचंद अस्पताल की विपरीत दिशा में लाला लाजपतराय मार्ग पर उतरी तभी एक वैगन आर कार (यूपी नंबर की) ने ओवरटेक कर गाड़ी आगे लगा दी।
सुबोध ने जोर से ब्रेक लगाए, इसके बावजूद दोनों गाड़ियों की टक्कर हो गई। राकेश कुछ समझ पाते तभी एक सफेद रंग की हुंडई वर्ना उनकी होंडा सिटी के पीछे लग गई।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, कारों से करीब चार बदमाश उतरे। दो के हाथ में हथियार थे। उन्होंने राकेश व कर्मचारियों को होंडा सिटी से नीचे उतार दिया। इसके बाद कैश और कार लेकर फरार हो गए। कुछ बदमाश वर्ना से फरार हो गए।
बदमाशों ने वैगन आर को वहीं छोड़ दिया। कुछ देर बाद हुंडई वर्ना भी जंगपुरा मेट्रो स्टेशन के सामने लावारिस हालत में मिल गई।
वहीं होंडा सिटी सेवा नगर क्रॉसिंग के पास मिली। वैगन आर जहांगीरपुरी इलाके से लूटी गई थी, जबकि हुंडई मुंडका इलाके से चुराई गई थी।