{"_id":"cd0d79de00d372305d7c4b4db2e2631a","slug":"loot-in-jodhpur-hawrah-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस में दिनदहाड़े डाका","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस में दिनदहाड़े डाका
अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 22 Nov 2013 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हावड़ा जा रही 2308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के जनरल कोच में दिनदहाड़े असलहाधारी बदमाशों ने धावा बोल 71 यात्रियों से मारपीट कर नगदी, जेवरात, मोबाइल और कीमती सामान लूट लिया।
विज्ञापन
फिरोजाबाद और इटावा के बीच बलरई स्टेशन के आउटर पर रेड सिगनल पर रुकी ट्रेन से बदमाश कूद भागे। घायल यात्री जीआरपी इटावा पहुंचे पर पुलिस ने उन्हें भगा दिया। जद्दोजहद के बाद जीआरपी सेंट्रल ने लूट करने की धारा (356, 379) में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
घटनाक्रम के मुताबिक शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस टूंडला स्टेशन से चली तो गार्ड से सटे जनरल कोच में 17-18 नकाबपोश युवक भी चढ़ गए। लगभग दस मिनट बाद नकाबपोश युवकों ने चाकू, डंडे निकालने के साथ ही दोनों दरवाजे अंदर से बंद कर लिए।
विज्ञापन
पढ़ें- संपर्क क्रांति में डाका, 54 यात्रियों को लूटा
आधे घंटे के भीतर बदमाशों ने गोड़ा, झारखंड निवासी राजेंद्र से दस हजार रुपये, मोबाइल, राजस्थान निवासी बाबूलाल से सोने की जंजीर, दो हजार रुपये, मोबाइल, डुमका, झारखंड निवासी सतेंद्र से बारह हजार रुपये, मोबाइल, खेसरा हरहार, पश्चिम बंगाल निवासी भरत मंडल से सात हजार रुपये, मोबाइल, इनकी बेटी से सोने की झुमकी, कड़े, बिटौसा, मिश्रिख, सीतापुर निवासी प्रमोद कुमार से सोलह हजार रुपये, मोबाइल सहित 71 यात्रियों से लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने राजेश, सोनल और दयाराम को चाकू मार घायल कर दिया।
पढ़ें- जनसाधारण एक्सप्रेस में डाका, 3 घंटे चला तांडव
लुटेरे सारा सामान एक चार बोरियों में भरा और ट्रेन जैसे ही रेड सिगनल पर रुकी तो सभी लुटेरे सारा सामान ले कूद भागे। लगभग चार मिनट तक ट्रेन वहीं पर खड़ी रही तो घायल दयाराम, सोनल और राजेश उतरने के बाद पैदल इटावा स्टेशन पहुंचे पर जीआरपी ने सभी को भगा। ट्रेन लगभग साढ़े नौ बजे इटावा स्टेशन पहुंची पर जीआरपी इटावा ने लुटे-पिटे यात्रियों को अटेंड भी नहीं किया।
इस कारण गार्ड एके सिंह (तीन) रिपोर्ट भी पुलिस को न दे सके। कानपुर सेंट्रल पर भी जीआरपी ने गार्ड से लिखित रिपोर्ट नहीं ली। इसको लेकर विवाद भी हुआ। कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन लगभग साढ़े ग्यारह बजे प्लेटफार्म नंबर सात पर आई तो मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने सभी लुटे-पिटे यात्रियों के बयान दर्ज किए।
एसएसआई संजय तिवारी ने दी गई तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करके विवेचना को फिरोजाबाद हस्तांतरित कर दिया।
45 मिनट और 17 बदमाश
जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस में बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में डकैती की घटना को अंजाम दिया। पूछताछ और दी तहरीर के मुताबिक 17 बदमाशों ने 45 मिनट में 71 यात्रियों को मारपीट करके उनसे लाखों रुपये की नगदी, मोबाइल, जेवरात और कीमती सामान लूट भागे।
चार दिन में चार ट्रेनों में लगातार लूट, डकैती
वारदात-दर-वारदात
तिथि------------------ट्रेन------------------घटना
15 मई 2013------महाबोधि एक्सप्रेस-----------जनरल कोच में महिला समेत 13 को लूटा, एक गिरफ्तार
16 जुलाई 2013---------विक्रमशिला------------जनरल कोच में लूट, मामला विचाराधीन
13 सितंबर 2013--------जोगबनी में लूट---------नेपाली यात्री को गोली मार माल नगदी लूटी, जांच जारी
19 नवंबर---------मगध में सिपाहियों ने यात्रियों को लूटा, जांच जारी
19 नवंबर------जनसाधारण में डाका, जांच जारी
22 नवंबर-----उड़ीसा संपर्क क्रांति में डाका.विवेचना भेजी