फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Lesbian tried to force woman to have sex

लेस्बियन ने दोस्त को बंधक बनाकर किया यौन शोषण

Sat, 22 Nov 2014 12:56 PM IST
Updated Sat, 22 Nov 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
Lesbian tried to force woman to have sex

शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर एक महिला ने दूसरी महिला को बंधक बना लिया। उसने उसे जमकर पीटा और यौन शोषण किया। मामला ग्लूस्टरशायर के स्ट्राउट शहर का है।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जेसमीन हेरसम (32) लेस्बियन है। उसने पीड़िता को घर बुलाया और उसके सामने सेक्स का प्रस्ताव रखा। लेकिन जब उसने मना कर दिया तो वह हैवानियत पर उतर आई।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि जब पीड़िता ने बार-बार कहने पर भी उसकी बात नहीं मानी तो उसने चाकू निकालकर उसे डराना शुरू कर दिया।

इसके बाद उसने पीड़िता के मोबाइल और फेसबुक पर कई सारे मैसेज भेजकर उसे परेशान किया। जेसमीन ने अपने किए पर अदालत से माफी भी मांगी। उस पर बंधक बनाने, यौन शोषण और मारपीट के आरोप लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ में सोने के लिए किया मजबूर

Lesbian tried to force woman to have sex

डेली मेल के अनुसार, मामले की सुनवाई के बाद जज ने उसे दो साल कैद की सजा सुनाई है हालांकि माफी मांगने पर उसकी सजा दो साल के लिए स्‍थगित कर दी गई है। हालांकि उस पर पीड़िता से तीन साल तक बातचीत करने पर रोक लगा दी गई है।

यही नहीं, आरोपी महिला को 10 साल के लिए यौन अपराधियों की लिस्ट में भी शामिल किया गया है।

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि आरोपी महिला ने अपनी एक दोस्त को कुछ समस्याओं के बारे में बातचीत करने के लिए फोन करके घर बुलाया था। दोस्त के साथ पहले वह पब गई और वहां उसने जमकर शराब पी। जबकि इसके पहले भी उसने काफी शराब पी रखी थी।

रात करीब 9 बजे वे दोनों घर लौटीं। घर में घुसने के बाद पीड़िता ने गौर किया कि जेसमीन ने मेन गेट पर ताला लगाकर उसकी चाभी छिपा दी है।

उसने घर जाने की बात कही तो जेसमीन ने उसे कहीं भी जाने से मना कर दिया और साथ में सोने के लिए कहा। मना करने के बाद भी वह बार-बार पीड़िता को उसके साथ सोने के लिए मजबूर करती रही।

फाड़ दिए कपड़े, नोचा शरीर

Lesbian tried to force woman to have sex

आरोप है कि जेसमीन ने बेहद अजीब रवैया अपनाते हुए अपने सारे कपड़े उतार दिए और पीड़िता को चूमने के लिए कहा। जब पीड़िता ने ऐसा करने से मना किया तो उसने एक के बाद एक कई वार उसके सिर पर किए जिससे वह बेहोश हो गई।

इसके बाद उसने पीड़िता के साथ दरिंदगी करते हुए  उसके फाड़ दिए और उसके शरीर को नोचना शुरू कर दिया।

हालांकि किसी तरह पीड़िता के हाथ उसका फोन लग गया और उसने अपने प्रेमी को फेसबुक पर मैसेज भेजकर पुलिस बुलाने को कहा। आरोपी जेसमीन ने उसे फोन इस्तेमाल करते देखा तो वह भड़क कई और उस पर घूंसे बरसाने लगी।

सूचना मिलने के तुरंत बाद वहां पुलिस पहुंच गई और उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। हालांकि कुछ दिनों बाद ही उसे जमानत मिल गई और जेल से बाहर आते ही उसने पीड़िता को मैसेज भेजकर धमकाना शुरू कर दिया।

जेसमीन के वकील ने उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन मेडिकल रिपोर्ट के जरिए वह आरोपों में घिरती गई और उसे सजा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed