फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   laura wilson_murder_manchester

बॉयफ्रेंड की खोली पोल, तो प्रेमिका को मिली मौत

Thu, 21 Nov 2013 03:05 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 21 Nov 2013 03:05 PM IST
विज्ञापन
laura wilson_murder_manchester

15 साल की एक खूबसूरत लड़की अपने ही स्कूल में पढ़ने वाले 16 साल के लड़के से बेइंतहा मोहब्बत करने लगी। लेकिन वो लड़का दिलफेंक मिजाज था और दूसरी लड़कियों की ताड़ में भी रहता था।

विज्ञापन


जब यह बात लड़की को पता चली तो उसने रिश्ते तोड़ लिए। उसे चिढ़ाने के लिए एक दूसरे लड़के के साथ रिश्ते में काफी आगे तक चली गई। अगले रोज उसने शराब के नशे में अपने बॉयफ्रेंड की दोहरी जिंदगी का पर्दा उसके घरवालों के सामने ही हटा दिया।
विज्ञापन


यह बात उसके पुराने बॉयफ्रेंड को इतनी नागुजार गुजरी कि अपनी पूर्व प्रेमिका का ही कत्ल कर दिया। कत्ल इतनी क्रूरता से किया गया कि देखने वालों के रोंगटे खडे़ हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूढ़ीवादी मुसलिम परिवार

डेली मेल के अनुसार, मैनचेस्टर शहर की रहने वाली लौरा विल्सन अपने स्कूल के ही अशतीक असगर से प्यार करती थी।

अशतीक एक रूढ़ीवादी मुसलिम परिवार से ताल्लुक रखता था। उसके घरवाले अशतीक का निकाह पाकिस्तान की एक लड़की से करने की योजना बना रहे थे।

अशतीक को डर था कि अगर वे लौरा से उसके संबंधों के बारे में जानेंगे तो भड़क उठेंगे तो उसने लौरा से अपने संबंधों का जिक्र उसके परिवार से नहीं करने को कहा।

दोहरी जिंदगी
अशतीक दोहरी जिंदगी जी रहा था। वह एक ओर परिवार की नजर में एक पारंपरिक मुसलमान युवक था तो दूसरी ओर शराब और सिगरेट पीता, हथियार रखता और लौरा समेत कई लड़कियों से उसके संबंध थे।

laura wilson


















वह वफादार नहीं था। लौरा को जब यह पता चला कि उसके अन्य लड़कियों से भी रिश्ते हैं तो वह अशतीक से दूर हो गई। उसे चिढ़ाने के लिए वह 22 साल के इश्क जक हुसैन से संबंध बनाए।

16 साल की उम्र में बनी मां
16 साल की उम्र ही वह मां बन गई और उसने एक बेटी एलिसिया को जन्म दिया लेकिन जैक ने उसे अपनी संतान मानने से इनकार कर दिया।

एलिसिया के जन्म के बाद लौरा और अशतीक फिर साथ आ गए। पर शर्त यह थी कि लौरा इस संबंध के बारे में अशतीक के घरवालों को कुछ नहीं बताएगी।

खोले अशतीक के राज
लेकिन लौरा इससे परेशान थी। 6 अक्टूबर, 2010 को उसने और उसकी छोटी बहन ने शराब के नशे में एक बड़ी गलती कर कर दी। उन्होंने अशतीक की सारी सच्चाई उसकी मां से बता दी। उसी दिन लौरा ने जैक के परिजनों से अपने रिश्ते और बेटी के बारे में बता दिया।

कत्ल
यह बात अशतीक को नागवार लगी। उसे लगा कि उसकी इज्जत मिट्टी में मिल गई। उसने एक शाम लौरा को एक नहर के पास बुलाया और उसकी हत्या कर दी। उसे 40 बार चाकू मारे गए थे।

कोर्ट ने अशतीक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed