छात्र के साथ संबंध बनाती थी शिक्षिका, छात्र की मां ने पकड़ा
अमेरकी राज्य अलबामा में एक धार्मिक स्कूल की शिक्षिका को 17 साल के छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मिरर के अनुसार यह घटना यहां के बहुत ही धार्मिक स्कूल की है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्रिस्टीनिया बस्बाई नाम की महिला पर 17 वर्षीय छात्र का यौन शोषण करने का आरोप लगा है।
पुलिस ने अलबामा के मोबाइल काउंटी शरीफ इलाके से इस आरोपी धार्मिक शिक्षिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई के बाद संस्थान ने शिक्षिका को नौकरी से निकाल दिया है। लेकिन सबसे खास बात यह है कि छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात का खुलासा छात्र की मां ने किया।
एक माह में दो बार बनाए छात्र के साथ संबंध
छात्र की गतिविधों पर जब उसकी मां को संदेह हुआ तो उसने उसका मोबाइल फोन चेक किया जिसमें उसकी शिक्षिका के लगातार सेदश आ रहे थे। इसके बाद छात्र की मां ने पुलिस में शिकायत कर कहा कि उसे कुछ गलत होने की शंका है इसलिए पुलिस मामले की जांच करे।
पुलिस ने मामले की जांच की तो शिक्षिका की ओर से छात्र को भेजे जा रहे आपत्तिजनक संदेशों से उनके बीच रिश्तों का खुलासा हो गया। इसके अलावा इस बात का भी खुलासा हुआ कि शिक्षिका ने छात्र के साथ इसी साल मार्च महीने में कम से कम दो बार शारीरिक संबंध बनाए थे।
पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि शिक्षिका ने इससे पहले स्कूल के एक 19 साल के कर्मचारी के साथ भी शारीरिक संबंध बनाए थे। आरोपी शिक्षिका अब जेल में बंद है।