फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Killer Actress Arrested in Bangalore

पोर्न फिल्मों में काम कराना चाहता था पति

Sat, 06 Sep 2014 04:58 PM IST
Updated Sat, 06 Sep 2014 04:58 PM IST
विज्ञापन
Killer Actress Arrested in Bangalore

तीन महीने पहले अपने पति की हत्या करने वाली तमिल फिल्मों की अभिनेत्री श्रुथि चंद्रलेखा को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 22 वर्षीय अभिनेत्री श्रुथि चंद्रलेखा को पुलिस टीम ने बेंगलूर में एक फाइनेंसर के घर से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


एक अग्रेजी अखबार के अनुसार, श्रुथि चंद्रलेखा ने तिरुनेलवेली निवासी अपने व्यवसायी पति रोनाल्ड पीटर प्रीन्जो (35) की हत्या एक गिरोह के माध्यम से कराई थी। इस हत्या में कुल सात आरोपी थे जिसमें पुलिस ने पांच को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि प्रीन्जो की हत्या का कारण ये था कि वह श्रुथि को पोर्न फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर करता था। साथ ही वह श्रुथि को समूह सेक्स के लिए भी दबाव डालता था। इसी से तंग आकर अभिनेत्री श्रुथि चंद्रलेखा ने अपने पति की हत्या करने की साजिश रची।

विज्ञापन
विज्ञापन

तमिल अभिनेत्री श्रुथि गिरफ्तार

Killer Actress Arrested in Bangalore

पुलिस जांच के अनुसार, अभिनेत्री व्यवसायी रोनाल्ड पीटर प्रीन्जो से अफेयर के बाद शादी कर ली थी। प्रीन्जो ने अपने दोस्त उमाचंद्रन और जॉन प्रीसन के साथ एक ऑनलाइन किराने की दुकान शुरू किया था।

इस दौरान उसका यह व्यवसाय चल रही सका और वह कर्ज में डूब गया। दोस्तों ने उससे पैसो की मांग शुरू कर दी। इसके बाद प्रीन्जो परेशान रहने लगा। इसी बीच पैसे चुकाने के लिए उसने श्रुथि को पोर्न फिल्मों में काम करने के लिए दबाव बनाने लगा, लेकिन श्रुथि ने मना कर दिया।

वहीं, उमाचंद्रन और जॉन प्रीसन ने अपने पैसों के लिए प्रीन्जो की हत्या करने की साजिश रची। वह लोग इस बात तो जानते थे कि श्रुति के साथ प्रीन्जो के रिश्ते तनावपूर्ण है इसलिए उन्होंने श्रुति को भी इस साजिश में शामिल कर लिया।

खाली प्लाट में दफन कर दिया लाश

Killer Actress Arrested in Bangalore

योजना के अनुसार, 18 जनवरी को श्रुथि के घर पर प्रीन्जो के दोस्तों विजय, रफीक उस्मान, उमाचंद्रन और जॉन प्रीसन को खाने पर बुलाया। इस दौरान प्रीन्जो को खाने में जहर देकर उसका गला घोट दिया गया।

प्रीन्जो की हत्या के बाद एक खाली प्लाट में ले जाकर प्रीन्जो की लाश को दफन कर दिया। श्रुति ने पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए अपने पति के लापता होने का शिकायत दर्ज कराई थी। जब पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच की तो असनी मामले का भंडाफोड़ हुआ।

पुलिस ने श्रुति को गिरफ्तार करने के बाद आज अदालत में पेश किया और वहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस केस के दो और अभियुक्त अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed